{"_id":"5bd8ba91bdec226934563836","slug":"31540930193-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में इलाज का खर्च दो लाख, परिजनों के हाथ पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में इलाज का खर्च दो लाख, परिजनों के हाथ पांव फूले
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में इलाज का खर्च दो लाख, परिजनों के हाथ-पांव फूले
फोटो नंबर :: 41
यमुनानगर से हार्ट की महिला मरीज को गंभीर हालत में किया गया था रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल में रेफर मरीज को इलाज का खर्च दो लाख रुपये बता दिया गया। यह खर्च सुनकर मरीज के तीमारदारों के हाथ-पांव फूल गए। अब तीमारदार मरीज को सिविल अस्पताल परिसर में लेकर बैठे हैं, जबकि इलाज कैसे होगा, इस पर संशय है।
बिलासपुर के रहने वाली सुदेश ने बताया कि उनकी मां सरोज (65) कुछ दिन से काफी बीमार थी। उसका इलाज यमुनानगर स्थित सिविल अस्पताल से चल रहा था। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल यमुनानगर के चिकित्सकों ने सरोज को हार्ट में दिक्कत की बात कही और बेहतर इलाज के लिए अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे सरोज को लेकर कैंट सिविल अस्पताल लाए। यहां पर डॉक्टर ने मरीज को चेक किया और कहा कि मरीज को ब्लड चढ़ना है और स्टंट डाले जाएंगे। इस पर चिकित्सक ने खर्च करीब दो लाख रुपये बता दिया। समाचार लिखे जाने तक तीमारदार अस्पताल परिसर में ही मरीज को लेकर बैठे थे।