फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार पर छेडख़ानी का आरोप

गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार पर छेडख़ानी का आरोप

Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार पर छेडख़ानी का आरोप
गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

फोटो नंबर-----14
एक अन्य सेवादार ने एक लाख रुपये न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। कालपी बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार पर जहां एक महिला सेवादार ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, वहीं एक अन्य सेवादार ने एक लाख रुपये न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप जड़ा है। साथ ही गुरुद्वारे की जमीन की अपने नाम पर रजिस्ट्री करवाने सहित नशीले पदार्थ बेचने व सेवन करने तक के संगीन आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुख्य सेवादार फरार हो गया है।
महिला सेवादार ने पुलिस को शिकायत दी कि कालपी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सुखदेव सिंह निवासी धड़ाम पटियाला एक साल से यहां रहता है। कुछ दिन बाद ही उसने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते वह घबरा गई और किसी को कुछ नहीं बताया। महिला सेवादार ने बताया कि कपड़े धोते समय कई बार मुख्य सेवादार के कपड़ों से नशीले पदार्थ व आपत्तिजनक सामान निकला है। इस बारे में सुखदेव सिंह से पूछा जाता तो वह इसे ज्यादा दखलंदाजी करने से मना कर देता। महिला सेवादार ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुखदेव सिंह ने उसे कई बार अकेले कमरे में बुलाया व उसे प्रताड़ित किया। इसके चलते वह पिछले तीन महीनों से कालपी गांव में रहने लगी है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा की जमीन करवाना चाहता था अपने नाम
कालपी गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर कार्य कर रहे कुलदीप सिंह निवासी रुड़की (उत्तराखंड) ने भी मुख्य सेवादार पर एक लाख रुपये की राशि मांगने व राशि न देने पर नशीले पदार्थ रखने के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत मुलाना पुलिस को सौंपी है। वहीं मुख्य सेवादार के खिलाफ तीसरी शिकायत कालपी में गुरुद्वारा बनाने के लिए दी जमीन के मालिक गुरमीत सिंह निवासी कालपी ने दी। उन्होंने बताया कि सुखदेव उन्हें गुरुद्वारे की सारी जमीन अपने नाम करने को कहता है। मना करने पर वह गुरमीत सिंह को उसके परिवार सहित जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस को इससे पहले भी सुखदेव सिंह के मंसूबों की शिकायत दी गई थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह गुरमीत सिंह को लगातार प्रताड़ित करने लगा। गुरमीत सिंह ने सुखदेव सिंह के खिलाफ मुलाना पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुलाना थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed