फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हे भगवान! ऐसी लापरवाही तो किसी की जान ले लेगी

हे भगवान! ऐसी लापरवाही तो किसी की जान ले लेगी

Wed, 19 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
हे भगवान! ऐसी लापरवाही तो किसी की जान ले लेगी
बराड़ा में सीवरेज कार्य के लिए खोदा गड्ढा खुला पड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही किसी की जान ले सकती है। जी हां, बराड़ा में सीवरेज निर्माण के लिए खोदे गए कई गड्ढे ऐसे हैं, जिन पर ढक्कन ही नहीं है। इनको खुला छोड़ दिया गया है, जबकि यह मैनहोल कभी भी किसी की घटना को अंजाम दे सकते हैं। विभाग है कि लापरवाही की चादर तानकर सो रहा है।
बराड़ा में चल रहा सीवरेज निर्माण कार्य में कई जगह विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। एक लापरवाही बराड़ा की शिव कॉलोनी में देखने को मिली। यहां पर सीवरेज डाल दी गई, परंतु मैनहोल खुला ही छोड़ दिया गया। यह मैनहोल बिल्कुल घर के सामने है। बच्चे इसके आसपास खेलते रहते हैं। घरवालों को चिंता सता रही है कि कहीं बच्चे इसमें गिरकर चोटिल न हो जाएं। हालात यह है कि परिवार का एक सदस्य इसी कारण से बच्चों पर नजर रखता है, ताकि कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

यह कहते हैं लोग
शीला, रविंद्र कौर, पूजा व राजकुमार ने बताया कि जब यहां पर सीवरेज निर्माण कार्य पूरा हो गया था, तो यह मैनहोल ढकने के बारे अवगत कराया गया, परंतु कर्मचारियों का टाल मटोल का रवैया रहा। महीना भर हो गया है और यह मैनहोल खुला ही है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने सुध नहीं ली है। कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का भी उचित प्रबंध नहीं है, ऐसे में रात में हादसा होने की ज्यादा आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ऐसा नहीं हो सकता कि मैनहोल को कवर ही न किया गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो इसे चेक करवाकर तुरंत ही उसे कवर कर दिया जाएगा।
- गिरिश कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed