{"_id":"5b8452b942c792466c101160","slug":"31535398585-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस खिलाड़ी को कौन सी नौकरी इसका चार्ट तैयार : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस खिलाड़ी को कौन सी नौकरी इसका चार्ट तैयार : विज
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस खिलाड़ी को कौन सी नौकरी, इसका चार्ट तैयार : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जकार्ता में जारी एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल जीतकर पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों पर सरकार पूरी तरह से निहाल है। बात भले ही खिलाड़ियों को ईनामी राशि देने की हो या फिर उन्हें अच्छी सरकारी नौकरी देने की। किस पदक विजेता को किस पैमाने पर क्या नौकरी देनी है, इसके लिए प्रदेश सरकार ने बाकायदा चार्ट तैयार कर लिया है। इसकी नोटिफिकेशन जल्दी ही विज्ञापन के माध्यम से जारी कर दी जाएगी। यह कहना है खेल मंत्री अनिल विज का। साथ ही विज ने स्वदेश आगमन पर खिलाड़ियों की रिसीविंग को लेकर उपजे विवाद पर भी विराम लगाने का प्रयास किया। विज ने कहा कि विनेश फौगाट हरियाणा सिविल सर्विस या हरियाणा पुलिस सर्विस की, जो भी नौकरी लेना चाहें उन्हें वो नौकरी सरकार की ओर से मुहैया करवा दी जाएगी।