{"_id":"5af204214f1c1b350a8b8df8","slug":"31525810209-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में भेजा हत्यारोपी विजय को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक हिरासत में भेजा हत्यारोपी विजय को
Updated Wed, 09 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा वर्कर के हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
तोपखाना बाजार के रिहायशी इलाके में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता संदीप की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी विजय शर्मा को अदालत ने पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी का अंबाला के एडिशनल सीजेएम विजयंत सिंघल की अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में करीब आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें से मुख्य आरोपी और उसके भतीजे को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। पुलिस ने मामले में पिस्तौल बरामद करने के साथ-साथ इस हत्याकांड से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर रही हैं। कैंट डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि आरोपी का कैंट सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है जबकि इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।