फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   फोटो नंबर : 15

फोटो नंबर : 15

Thu, 15 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर : 15
कांग्रेस में हर छोर में बैठा है मुख्यमंत्री का नया दावेदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जेल एवं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जेलों और परिवहन सेवाओं में जल्दी ही बड़े सुधारों का दावा किया है। पंवार बुधवार को अंबाला कैंट पहुंचे जहां उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए विपक्षियों पर निशाने लगाए।
कैंट के रेस्टहाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी में दिशाओं के हर छोर से मुख्यमंत्री के चार लोग प्रोजेक्ट किए जाते हैं। उत्तर में जाओ तो शैलजा, दक्षिण में चले जाओ तो हुड्डा, अहीरवाल में जाओ तो कैप्टन अजय यादव और सिरसा की तरफ चले जाओ तो अशोक तंवर मुख्यमंत्री बनने का दम उनके कार्यकर्ता भरते हैं। कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि अलग अलग धड़े हैं। चुनाव आने पर बहुत कुछ दिखाई देने वाला हैं। अंबाला में नौ बाल बंदियों के भागने के मामले में एक सवाल का जवाब देते हुए पंवार ने कहा हालांकि यह मामला लोकल बॉडीज विभाग के अधीन आता है परंतु जेल में डेपुटेशन पर तैनात पांच जेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल जैमर से लेकर आधुनिक मशीनों द्वारा जेलों में रोटियां बनाने जैसे बड़े सुधार के काम हो रहे हैं। अन्ना हजारे के बहादुरगढ़ में भाजपा विरोधी बयान पर बोलते हुए पंवार ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। जींद में होने वाली अमित शाह की रैली में लगभग डेढ़ लाख बाइक जाएंगी जिसे लेकर युवाओं समेत हर वर्ग में भारी उत्साह है। यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed