{"_id":"673cd5b4de8024075509b961","slug":"31-wards-with-the-help-of-one-fogging-machine-ambala-news-c-36-1-amb1001-132982-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक फॉगिंग मशीन के सहारे 31 वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक फॉगिंग मशीन के सहारे 31 वार्ड
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में खराब होने के बाद रखी गई छोटी फॉगिंग मशीनें। संवाद
अंबाला। एक बड़ी फॉगिंग मशीन को गाड़ी पर लगाकर अंबाला छावनी के 31 वार्ड को डेंगू मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है और इस मशीन से अभी तक लगभग 10 वार्डों में भी खानापूर्ति के नाम पर फॉगिंग हो पाई है जबकि डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
ऐसे में बिना योजना के चल रहे कार्य से छावनी वासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जबकि दूसरी तरफ अंबाला सिटी नगर निगम ने वार्ड स्तर पर फॉगिंग को लेकर योजना तैयार करके काम भी शुरु कर दिया है और उन्होंने आधे से ज्यादा हिस्से में फॉगिंग का कार्य पूरा भी कर लिया है। जबकि नगर परिषद अभी डेंगू ग्रस्त हिस्सों तक ही सीमित होकर रह गया है।
धूल फांक रही मशीनें
अंबाला छावनी में 31 वार्डों के लिए 31 नई छोटी मशीनें खरीदी गई थीं लेकिन इनमें से 15 मशीनें ही काम कर रही हैं और 16 मशीनें कबाड़खाने में धूल फांक रही हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इन खराब हो चुकी मशीनों को दुरुस्त करने में ही इतना खर्च आएगा, जितने में तो नई मशीन खरीदी जा सकती है। इसलिए इन मशीनाें को दुरुस्त करने की किसी ने भी कोशिश नहीं की और पिछले वर्ष खरीदी इन मशीनों को कबाड़ में फेंकना ही बेहतर समझा गया।
विज्ञापन
विभाग का दावा
नगर परिषद के विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी आठ से दस वार्डों में पूरी तरह से फॉगिंग करा दी गई है और जहां-जहां डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां विशेष अभियान के तहत लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। इसके अलावा मिल के पीछे का क्षेत्र और अन्य कुछ हिस्सों में भी फॉगिंग करवाई गई है। बावजूद इसके अभी तक 21 वार्डों में फॉगिंग होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।
वर्जन
ऐसा नहीं है। एक बड़ी मशीन और 15 छोटी मशीनों से प्रत्येक वार्ड में फाॅगिंग की जा रही है। बाकायदा इसकी निगरानी भी की जा रही है। फॉगिंग के दौरान जीपीएस से लोकेशन पर आधारित फोटो भी मंगवाई जाती है। कुछ मशीनें खराब हो गई थी। इनके रिपेयर के लिए कंपनी से पत्राचार किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विनोद बैनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर।