फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 people reached hospital after eating buckwheat flour

कुट्टू का आटा खाने से 30 लोग पहुंचे अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
30 people reached hospital after eating buckwheat flour
खादय सुरक्षा अधिकारी दुकानों से सैंपल लेते हुए - फोटो : Ambala
अंबाला। नवरात्र शुरू होते ही मिलावटी कुट्टू के आटे ने कोहराम मचा दिया है। नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को छावनी व शहर में कुट्टू के आटे आदि सामग्री खाने से 30 लोग बीमार हो गए। दो दिनों की बात करें तो बीमार होने वाले मरीजों का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है। खाना खाने के बाद जैसे ही लोग अपने घरों में सोने लगे तो अचानक से उल्टी, दस्त, सांस लेने में दिक्कत व कंपकंपी होने लगी। पूरा परिवार बीमार हो गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को छुट्टी दे दी, लेकिन कुछ की बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्पताल में दाखिल कर लिया। दूसरी ओर, एकाएक मरीजों के बढ़ने पर जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। रविवार को छुट्टी के बावजूद बाजारों में सैपलिंग की गई। बीमार हुए लोगों का कहना था कि नवरात्र से पहले विभाग को अलर्ट होकर दुकानों में चेकिंग कर सैंपल लेने चाहिए थे ताकि दुकानदार मिलावटी सामान न बेच सके।
विज्ञापन

उधर, मरीजों की संख्या बढ़ने पर हरकत में आए फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजीव ने टीमें बनाकर दुकानों पर छापामारी की। इस बीच इलाका पुलिस भी संग रही और संयुक्त रूप से अभियान चलाया। करीब दर्जनभर किराना दुकानों में जाकर कुट्टू के आटे, सांघ के चावल, साबुत दाना सहित अन्य व्रत में खाने वाले सामान के सैंपल भरे। इतना ही नहीं दुकानदारों को चेताया कि अगर मिलावटी सामान पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम ने कच्चा बाजार स्थित धोबी मोहल्ला, गुड बाजार सहित आसपास के इलाकों व रामपुर मोड़ पर किराना की दुकान से सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर सदर बाजार के आसपास की कॉलोनियों से आए मरीज
नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाकर बीमार होने वाले मरीज अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए थे। दो दर्जन मरीजों के आने के बाद ही विभाग अलर्ट हो गया था। हालांकि सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था। रविवार सुबह होते ही फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या देखते ही देखते बढ़ गई। यह आंकड़ा 60 तक पहुंच गया। सभी मरीजों का कहना था कि उन्होंने व्रत के दौरान खाना खाया था और उसी के बाद तबीयत बिगड़ गई।
व्रत खोलने के लिए कुट्टू का आटा खाते ही बिगड़ी तबीयत
पंजाबी बाग निवासी हितेश व हिमांशु का कहना था कि हर नवरात्र में वह व्रत रखते हैं। अबकी बार भी व्रत का सामान जैसे कुट्टू का आटा, सांघ के चावल आदि सामान लेकर आए थे। शनिवार शाम को व्रत का खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक तबीयत बिगड़ गई। रविवार की सुबह वह अस्पताल पहुंचे। संबंधित दुकानदार से संपर्क किया तो उसने भी पल्ला झाड़ लिया।

छावनी के नागरिक अस्पताल से हमारे पास सूचना आई थी। इसके बाद संबंधित विभाग को साथ लेकर बाजारों में कई दुकानों से सैंपल लिए थे। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। लिखित में किसी भी मरीज की तरफ से किसी दुकानदार के खिलाफ कोई शिकायत नहीं आई थी।
-नरेश, अंबाला कैंट थाना प्रभारी

कुट्टू के आटे का सेवन करने से हुए बीमार मरीज अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन

कुट्टू के आटे का सेवन करने से हुए बीमार मरीज अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed