फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   30 lakh fraud in the name of sending to America

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
30 lakh fraud in the name of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलबेड़ा। अमेरिका भेजने के नाम पर जींद निवासी कर्मबीर से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी कप्तान सिंह ने दंपती को मुंबई के बाद कम्बोडिया भेज दिया व आगे नहीं भेजा। आखिर में पीड़ित ने दोनों को वापस बुला लिया। नग्गल थाना पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। हालांकि आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के कई मामलों में गिरफ्तार चल रहा है। नग्गल थाना पुलिस को दी तहरीर में जींद के डिडवाडा गांव निवासी कर्मबीर ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिये वह आरोपी कप्तान सिंह के संपर्क में आया था।

अगस्त 2023 को मैंने व दोस्त बिजेंद्र ने मेरे लड़के अंकुश व उसकी पत्नी को बाहर भेजने के लिए आरोपी से संपर्क किया तो उसने 30-30 लाख रुपये यानी कुल 60 लाख रुपये में यूएसए भेजने की बात कहीं थी। आरोपी ने 30 लाख रुपये एडवांस ले लिए थे। आरोपी को ब्याज पर व जमीन बेचकर पैसे दिए। आरोपी ने एनडीआई प्लाजा के पास मिलने को बुलाया। पहले तो आरोपी ने मुंबई के जरिये 2 मार्च 2024 को कम्बोडियो भेज दिया। जाते हुए डोंकर्स ने बच्चों से पैसे छीन लिए। 26 दिन कम्बोडिया में रहे। जब आरोपी ने आगे यूएसए नहीं भेजा तो बेटे व पत्नी को वापस भारत बुला लिया। तभी से आरोपी ने उनके पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed