{"_id":"64cea9abcadaa324b90fde24","slug":"30-acres-of-land-fixed-in-saha-for-dry-port-will-send-proposal-to-the-government-ambala-news-c-36-1-amb1002-8079-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ड्राई पाेर्ट के लिए साहा में 30 एकड़ जमीन तय, सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ड्राई पाेर्ट के लिए साहा में 30 एकड़ जमीन तय, सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
विज्ञापन
साहा के गांव नगला में ड्राईपोर्ट के लिए जगह देखते अधिकारी साथ में रेलवे लाइन।
वैभव शर्मा
अंबाला सिटी। अंबाला के उद्योगपतियों को जल्द ही देश के किसी भी हिस्से में अपना सामान भेजने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ने बजट में जिस ड्राईपोर्ट (मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क) बनाने के लिए घोषणा की थी अब वह धरातल पर उतरती दिख रही है।
इसके लिए हाल ही में रेलवे और जिला राजस्व अधिकारी ने जमीन को देख लिया है। साहा में 25 एकड़ में यह ड्राई पोर्ट बनाया जाएगा। यहां की जमीन को अधिगृहीत करने के लिए सरकार को जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे कि ड्राईपोर्ट को बनाया जाए। दरअसल साहा में न्यू केसरी रेलवे स्टेशन के पास गांव नगला में 25 से 30 एकड़ की जमीन को ड्राई पोर्ट के लिए तय कर लिया है।
इसके लिए काफी मंत्रणा हुई और जगह को रेलवे के हिसाब से भी उपयुक्त माना है। ऐसे में यहां के सर्कल रेट 30 लाख रुपये प्रति एकड़ है। इसके लिए सरकार को अब जमीन अधिग्रहण में आने वाले खर्चे के संबंध में स्वीकृति के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे भी बनाएगी यार्ड
जिस जगह को तय किया गया है यहां से रेलवे का डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर निकल रहा है। ऐसे में रेलवे इस स्थान पर अपना यार्ड भी तैयार करेगी। जिससे व्यापारियों का सामान आसानी से डबल डेकर मालगाड़ियों के माध्यम से आ जा सकेगा। फ्रेट कॉरिडोर को भी डबल डेकर मालगाड़ियों के हिसाब से ही बनाया गया है। इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों ने भी जगह को देख लिया है।
साइंस उद्योग को मिलेगी बड़ी राहत : असीमा
अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन (असीमा) के महासचिव गौरव सोनी ने बताया कि ड्राईपोर्ट बनने तक सब कुछ ठीक रहा तो अंबाला से आसानी से उत्पाद देश के किसी भी हिस्से में कम लागत और कम कम में भेजे जा सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा अंबाला की साइंस इंडस्ट्री को होगा। यहां से देश के कई राज्यों में दवाएं, अस्पतालों के उपकरण, लेबोरेटरी के उपकरण सप्लाई किए जाते हैं। इस समय उद्योगों के लिए समय पर सामान पहुंचाना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है।
अंबाला का साइंस उद्योग 5000 कराेड़ से अधिक
अंबाला का साइंस उद्योग अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के लिए ऑटोमेशन और रोबोटिक तकनीक का सहारा ले रहा है। इसके लिए अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन (असीमा) के तहत उद्योगपतियों ने देश में विभिन्न स्थानों पर मशीनों के एक्सपो में भाग लेना शुरू किया। वहां उन्हें पता चला कि कई ऐसी नई मशीनें आ गई हैं जो कम समय में अधिक मात्रा में और ज्यादा गुणवत्ता के साथ उत्पाद तैयार कर सकती हैं। साइंस उद्योग से जुड़े कारोबारी इन आधुनिक मशीनों को खरीदकर अपने यहां लगा रहे हैं। ऐसे में यह उद्योग अभी 5000 करोड़ रुपये से अधिक का है। आगे ड्राईपोर्ट बनने से निश्चित तौर पर उद्योग को बढ़ोतरी मिलेगी।
वर्जन-- -- -- --
ड्राईपोर्ट के लिए हमने 25 एकड़ जमीन साहा के पास गांव नगला में तय की है। यहां जमीन को अधिग्रहित करने में कितनी लागत आएगी इसका एक प्रस्ताव सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।
-कैप्टन विनोद शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी।

वर्जन