फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   3 lakhs cheated in the name of job

Ambala News: नौकरी के नाम पर 3 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
3 lakhs cheated in the name of job
अंबाला। कनाडा में नौकरी लगवा देने के नाम पर व्यक्ति रेशम सिंह से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने दुर्गा नगर निवासी रेशम सिंह की शिकायत पर जीरकपुर निवासी डेविड विसन उर्फ डीके और कमल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता रेशम सिंह ने बताया कि जीरकपुर में उसका प्रॉपर्टी का कारोबार था। डेविड विसन से उसकी मुलाकात हुई थी तो उसने बताया था कि वह प्रॉपर्टी और विदेश भेजने का काम करता है। डेविड व उसके साथ कमल ने उसे कनाडा में नौकरी लगवा देने की बात कही। इसके बाद जनवरी में आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में उससे कुल तीन लाख रुपये हड़प लिए और उसे विदेश भी नहीं भेजा। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed