{"_id":"67e1b907e6d8c76598056cc8","slug":"2nd-stage-ullas-exam-will-be-held-on-30th-ambala-news-c-36-1-amb1003-139652-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूसरे चरण की उल्लास परीक्षा 30 कोि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूसरे चरण की उल्लास परीक्षा 30 कोि
विज्ञापन
जिला शिक्षा कार्यालय में सीआरसी मुखिया की बैठक लेते हुए डीईओ सुरेश कुमार। संवाद
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बैठक हाॅल में जिले के सभी सीआरसी मुखिया के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
इसमें आगामी 30 मार्च को होने वाली उल्लास परीक्षा के बारे में विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा निरक्षर (लर्नर्स) को परीक्षा में उपस्थित करवाने, निष्पक्ष तरीके से परीक्षा करवाने और मूल्यांकन करने पर जोर दिया। इसके साथ-साथ कमजोर नजर वाले निरक्षर को चश्मा खरीदने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।
उल्लास जिला समन्वयक कृष्ण पूनिया ने उल्लास परीक्षा संबंधी निर्देश साझा करते हुए बताया कि दूसरी उल्लास परीक्षा 30 मार्च को होगी। इससे पहले 22 सितंबर को पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है। इस परीक्षा में अंबाला जिले के करीब 8500 निरक्षर परीक्षा देंगे। 30 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी समय निरक्षर परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र में जा सकता है।
विज्ञापन
परीक्षा का समय तीन घंटे रहेगा और जो निरक्षर परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करेंगे, उनको एनआईओएस की ओर से प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। सभी गांव व शहरी क्षेत्रों में सरकारी स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
इसके साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रवेश उत्सव, चिराग योजना, बुनियाद कार्यक्रम, एमआईएस डाटा जैसे अन्य कार्यक्रम पर भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अंबाला जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।