फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2.70 crore fraud in the deal of 66 Kanal land

Ambala News: 66 कनाल जमीन की सौदेबाजी में 2.70 करोड़ की धोखाधड़ी

Fri, 07 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
2.70 crore fraud in the deal of 66 Kanal land
अंबाला सिटी। 66 कनाल जमीन की सौदेबाजी में 2.70 करोड़ की ठगी हो गई। पीड़ित को न तो जमीन मिली और न ही पैसा। एसपी कार्यालय सहित आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने सेक्टर सात अर्बन एस्टेट निवासी अमनदीप सिंह वालिया की शिकायत पर कंच घर निवासी दिनेश कुमार, सीमा मंगला व नमन मंगला के खिलाफ जालसाजी से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमनदीप सिंह वालिया ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार मंगला, मंगला प्रॉपर्टी के नाम से मानव चौक पर कारोबार करता है। आरोपी अपने पुत्र नमन के साथ उसके व उसके दोस्त गुरतेज सिंह अंटाल के पास आया व बहला फुसला कर बलाना गांव में जमीन बेचने की बात की। दिनेश कुमार ने उन्हें 66 कनाल भूमि के दस्तावेज दिखाए जोकि अलग-अलग भू-मालिकों के नाम थे। 27 अक्तूबर को इकरारनामा करके दिनेश कुमार ने उनसे 2.20 करोड़ रुपये चेक के जरिए अपनी पत्नी सीमा मंगला के नाम पर लिए थे, इसके बाद वो लगातार दिनेश कुमार व नमन के पास रजिस्ट्री करवाने के लिए जाते रहे, लेकिन वह टालमटोल करते रहे। इस के बाद दिनेश कुमार ने उन्हें 90 लाख रुपए नकद देने की बात कही तो वो उन्हें नकद दिए। इसके बाद भी दिनेश ने कोई रजिस्ट्री नहीं करवाई और टाल मटोल करता रहा। शक होने पर दिसंबर 2023 के आखिरी सप्ताह में उन्होंने बलाना गांव के मौजीज व्यक्तियों से बात की तो जानकारी मिली कि भू-मालिकों का दिनेश कुमार से भूमि बेचने का कोई इकरारनामा नहीं किया हुआ है। जब शोर मचा तो उसने 66 कनाल में से 20 कनाल एक रजिस्ट्री करवाई। इसके तहत 40 लाख रुपये सिमरनजीत कौर के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपियों की तरफ 2.70 करोड़ रह गए, लेकिन बार-बार कहने पर भी न तो उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही रुपये लौटाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed