फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   268 students secured place in the second merit list of Government ITI, 22 took admission

Ambala News: राजकीय आईटीआई की दूसरी मेधा सूची में 268 ने बनाई जगह, 22 ने लिया दाखिला

Sat, 12 Jul 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 12 Jul 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
268 students secured place in the second merit list of Government ITI, 22 took admission
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को दूसरी मेधा सूची जारी हुई। शहर राजकीय आईटीआई में मेधा सूची में 268 अभ्यर्थियों को स्थान मिला है। प्रथम दिन 22 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इससे पहले प्रथम सूची में संस्थान में कुल 1188 सीट में से 638 सीट अलॉट हुई थी। उसमें से 262 अभ्यार्थियों ने दाखिला लिया और 926 अभ्यर्थियों ने दाखिला नहीं लिया था। इसके बाद बची सीटों के लिए दूसरी सूची जारी की गई।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान व कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में काउंसलिंग के दूसरे दिन कोर्स विकल्प भरे गए। शहर के राजकीय आईटीआई से दाखिला प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि दूसरी मेधा सूची जारी होने के बाद प्रथम दिन 22 अभ्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करवाई। यह अभ्यर्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में दो मेधा सूची जारी होने के बाद अब रोजाना मेरिट के अनुसार दाखिले किए जा रहे हैं। सुबह से दोपहर तक आवेदन फार्म लिए जाते हैं और मेरिट बनाकर सीटें जारी की जाती हैं। शुक्रवार को भी मेरिट अनुसार दाखिले हुए। पोर्टल पर आवेदक अपना कोर्स व विषय संयोजन भी बदल सकता है। उसके लिए भी विकल्प दिया गया है। जिन आवेदकों का नंबर मेरिट सूची में आ रहा है, वह फीस भरकर अपनी सीट पक्की कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed