फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   26 found infected including a woman who returned from abroad

विदेश से लौटी महिला सहित 26 मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
26 found infected including a woman who returned from abroad
अंबाला। कोरोना के सोमवार को 26 नए मामले सामने आए। इनमें कैंट से करीब 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है जो हाल ही में विदेश से लौटी है। इसके अलावा 12 से 18 वर्ष के बीच का एक बच्चा संक्रमित पाया गया है। इस तरह जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 286 तक पहुंच गया है। नए मामलों में शहजादपुर, सिटी, चौडमस्तपुर, कैंट व मुलाना से मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि 25 मरीजों ने कोरोना को मात दी हे। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि कोरोना का रिकवरी रेट 98.02 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 828385 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 84 हजार 306 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 64 हजार 619 लोगों को पहली तो 10 लाख 40 हजार 917 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed