फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   26 buses reached Ambala, 15 on long route

Ambala News: अंबाला पहुंची 26 बसें, 15 लंबे रूट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
26 buses reached Ambala, 15 on long route
अंबाला। रोडवेज की अंबाला डिपो के बेड़े में 26 बसों के शामिल होने पर बसों की संख्या 200 के करीब हो गई। ऐसे में अंबाला डिपो हरियाणा ही नहीं अन्य राज्यों के यात्रियों को और भी बेहतर सुविधा देने जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए डिपो ने लंबे मार्ग जिसमें चंडीगढ, दिल्ली, रोहतक, नारनौल, मनाली, धर्मशाला और देहरादून से अपनी पुरानी बसों को हटाकर 15 बसों को लगा दिया है। जोकि यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा रही है। वहीं जल्द ही बची हुई अन्य नई बसों को भी अन्य मार्गों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इन मार्गों पर किया बसों को शिफ्ट
डीआई मोहन ने बताया कि गत दिवस अंबाला डिपो में शामिल हुई 26 बसों में से छह बसें नारायणगढ़ सब डिपो के पास भेज दी हैं। वहीं उनके पास 20 बसों, जिसमें से चार बसे चंडीगढ़ से वाया छावनी होते हुए दिल्ली की ओर जा रही हैं। इसके साथ चार बसों को चंडीगढ़ से वाया अंबाला छावनी रोहतक मार्ग पर शिफ्ट किया है। दो बसें चंडीगढ़ से वाया अंबाला सिटी नारनौल पर लगाया गया है। दो बसों को अंबाला छावनी बस अड्डा से मनाली और धर्मशाला के मार्ग पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बसों को अंबाला छावनी बस अड्डा से कुल्लू मार्ग पर किया शिफ्ट। वह एक बस को अंबाला छावनी बस अड्डा से देहरादून मार्ग पर कर दिया शिफ्ट। इस तरह अंबाला डिपो ने अपनी लंबे मार्ग की पुरानी बसों की जगह इन बसों को शिफ्ट कर दिया है। वहीं बची हुई पांच बसों को शंभू सीमा खुलने के बाद पटियाला से दिल्ली, लुधियाना से दिल्ली और जालंधर से दिल्ली मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed