फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   25,000 rupees stolen from petrol pump staff room

Ambala News: पेट्रोल पंप के स्टाफ रूम से 25 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
25,000 rupees stolen from petrol pump staff room
मोहड़ा पेट्रोल पंप के कमरे में सो रहे कर्मचारियों के बावजूद दराज खोलता हुआ चोर सीसीटीवी फुटेज म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मोहड़ा स्थित फिलिंग स्टेशन पर मुख्य कार्यालय की दराज से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर ने स्टाफ रूम में ही सो रहे दो कर्मचारी की मौजूदगी में वारदात की। कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी।
चोरी की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पड़ाव थाना पुलिस ने मैनेजर सुदर्शन शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

हेमामाजरा निवासी मैनेजर सुदर्शन शर्मा ने पुलिस को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 19 अगस्त की सुबह 5:10 बजे एक व्यक्ति उनके स्टाफ रूम में घुसा। उस समय पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी कमरे में सो रहे थे। आरोपी ने कमरे में रखे सामान और लॉकर को खंगाला व वहां रखी दूसरे कमरे की चाबी उठा ली। चोर ने उसी चाबी की मदद से मुख्य कार्यालय का दरवाजा खोलकर अंदर रखी टेबल का ताला तोड़ 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

मोहड़ा पेट्रोल पंप के कमरे में सो रहे कर्मचारियों के बावजूद दराज खोलता हुआ चोर सीसीटीवी फुटेज म

मोहड़ा पेट्रोल पंप के कमरे में सो रहे कर्मचारियों के बावजूद दराज खोलता हुआ चोर सीसीटीवी फुटेज म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed