{"_id":"6943051fbaae2cde6f06e91c","slug":"2500-cases-stalled-due-to-lawyers-strike-ambala-news-c-36-1-amb1002-154838-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अधिवक्ताओं की हड़ताल से 2500 मुकदमे अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अधिवक्ताओं की हड़ताल से 2500 मुकदमे अटके
Thu, 18 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी के कोर्ट परिसर से डीजीपी से मिलने को रवाना होता अधिवक्ताओं का दल साथ में बार एसोसिए
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता की मुलाना थाने में पिटाई, जातिसूचक शब्द कहने व निर्वस्त्र करने के आरोप के मामले में बुधवार को भी अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। तीन दिन से अदालत में अधिवक्ता सामान्य कार्यों के लिए भी नहीं जा रहे हैं।
अभी तक 20 से अधिक न्यायालयों में 2500 से अधिक मामले लटक गए हैं। कुछ मामलों में आगे की तारीखें दी जा रही हैं। अधिवक्ताओं के काम न करने से कोर्ट में केस लंबित होते दिखाई दे रहे हैं। इस स्थिति ने लोगों को भी परेशान कर दिया है। बुधवार को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी ओपी सिंह से मिलने पंचकूला गया।
यहां पर अधिवक्ताओं ने पूरे मामले से डीजीपी को अवगत कराया। बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि डीजीपी ने इस दौरान अंबाला एसपी को मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिवक्ता लौट आए।
विज्ञापन
एफआईआर की मांग पर अभी भी अड़िग : बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि डीजीपी के समक्ष उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। यह मांग उनकी बरकरार रहेगी जब तक कि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती है। ऐसे में वीरवार को भी अधिवक्ता काम नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि मुलाना थाने में तैनात तीनों पुलिस मुलाजिमों ने अधिवक्ता व उसके परिवार के साथ काफी अभद्रता की है, जिसे किसी भी प्रकार से क्षम्य करना ठीक नहीं होगा। जिसके साक्ष्य वीडियो फुटेज में साफ दिख रहे हैं। इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।