{"_id":"6547e3577408e5168a0f6c84","slug":"25-thousand-rupees-were-spent-on-drinking-cold-drinks-ambala-news-c-36-1-sknl1017-13369-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कोल्डड्रिंक पिला 25 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कोल्डड्रिंक पिला 25 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
अंबाला। रुपये जमा कराने आए युवक को बैंक परिसर में कोल्डड्रिंक पिलाकर बेसुध कर 25 हजार रुपये निकाल लिए। दो युवकों ने साहा सेंट्रल बैंक में वारदात को अंजाम दिया। बलदेव राज ने बताया कि उसकी साहा बस स्टैंड पर किराना की दुकान है।
उसका बेटा सागर तीन नवंबर सुबह सवा 10 बजे सेंट्रल बैंक साहा में 25 हजार रुपये जमा कराने गया था। बैंक में पहले से दो युवक काउंटर के पास खड़े थे। जब वह पैसे जमा कराने के लिए फॉर्म भरने लगा तो दोनों युवकों ने उसे कहा कि हमें भी पैसे जमा कराने हैं। उनका भी फार्म भर दो। इसी बीच शातिर युवकों ने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दी। दोनों युवक उसे बैंक परिसर से बाहर ले गए और कहने लगे कि फार्म बाद में भर देना पहले कोल्डड्रिंक पिओ।
दोनों युवकों के कहने पर कोल्डड्रिंक पीते ही चक्कर आने लगे। आरोपी युवक बाजू पकड़ साहा बस स्टैंड के पास गुरुद्वारे वाली गली में ले गए। वहां पहुंचते ही बेटा सागर बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 25 हजार रुपये की राशि निकाल ली। राहगीरों ने सागर के बेहोश पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गए और वहां पर उपचार करवाया। 26 घंटे बाद होश आने पर सागर ने इस वारदात का खुलासा किया।