फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   25 thousand reward accused arrested in double murder case

दोहरे हत्याकांड मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward accused arrested in double murder case
अंबाला सिटी। कालका चौक पर गाड़ी से जा रहे प्रदीप उर्फ पंजा व राहुल के साथ अन्य पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सीआईए-1 अंबाला की टीम ने 25 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी कर्म सिंह उर्फ कर्मचंद उर्फ रिंकु उर्फ डाबा निवासी गांव खलान थाना हंडेसरा जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने के लिए काफी समय से छापामारी की जा रही थी। शुरुआत में ही पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने कर्म सिंह को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका पांच दिन का रिमांड मंजूर हुआ।
विज्ञापन

अश्विनी कुमार निवासी मनीमाजरा मोरी गेट थाना मनीमाजरा चंडीगढ़ ने 25 मार्च 2021 को थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि कालका चौक शहर के पास कार सवार अज्ञात आरोपी ने उसकी कार को ओवरटेक कर हथियारों से उस पर फायर किया। जिससे प्रदीप उर्फ पंजा व राहुल की मौके की पर ही मौत हो गई। फायरिंग में गौरव और वह घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अंबाला ने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed