{"_id":"661dc9f62bf7dd3ea20a7bba","slug":"25-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-america-ambala-news-c-36-1-amb1002-121614-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे
Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। अमेरिका भेजने के नाम पर नारायणगढ़ के सैन माजरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से सात लाेगों ने 25 लाख रुपये ठग लि। पुलिस ने आरोपी अमित बलवान शर्मा, पुष्प बैनीवाल, नरसी बैनीवाल, राजेश कैमरी, हैप्पी कुमार, सोनी बिश्नोई, कृष्ण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सैन माजरा गांव निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके साले ने अमेरिका जाने के लिए कई एजेंटों से बात की थी और वह करीब एक साल पहले अमेरिका चला गया था। वहां पर अमेरिका जाने वाले रास्ते में आरोपी एजेंट से उनके साले की मुलाकात हुई। उसने बताया कि उसके रिश्तेदार व जानकारी के लोग अमेरिका भेजने का काम करते हैं और काफी सस्ते में अमेरिका भिजवा देंगे।
इसके बाद पीड़ित आरोपियों की बातों में आ गया और उनसे दिल्ली में मुलाकात कर ली। वहां पर ओरोपियों ने पीड़ित की अंगुलियों के निशान, पासपोर्ट और कुछ फोटो रख लिए। इसके बाद उन्होंने रुपये मांगने शुरू किए। आरोपियों ने धीरे धीरे कर कुल 25 लाख रुपये से अधिक की धनराशि अपने खातों में डलवा ली। मगर पीड़ित को अमेरिका नहीं भेजा।
विज्ञापन
अब विदेश भेजने से साफ इंकार करते हुए। इसकी शिकायत कुछ समय पहले एसपी अंबाला को की गई थी। वहां से शिकायत नारायणगढ़ एसएचओ के समक्ष पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से सही जवाब नहीं मिल पा रहा है। बहरहाल पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।