फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2.5 km long railway line to be laid in CSD depot, DFCCIL started work

Ambala News: सीएसडी डिपो में बिछेगी 2.5 किमी लंबी रेलवे लाइन, डीएफसीसीआईएल ने शुरू किया कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
2.5 km long railway line to be laid in CSD depot, DFCCIL started work
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। सीएसडी डिपो की जगह को खाली करवाकर इस माह के अंत तक लगभग 2.5 किलोमीटर ट्रैक डालने का कार्य पूरा किया जाएगा। साथ ही 13.5 किलोमीटर के अंबाला-शंभु सेक्शन पर भी कार्य होगा। इसके बाद जून के पहले या दूसरे हफ्ते में परीक्षण के आधार पर शंभु से साहनेवाल तक मालगाड़ी का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा को लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी। इसके 15-20 से दिन बाद पिलखनी और कलानौर सेक्शन पर ट्रायल शुरू किया जाएगा। जुलाई माह के अंत तक पिलखनी से शंभू के बीच मालगाड़ियों का संचालन शुरू होगा। उक्त जानकारी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडाेर कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक पंकज गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कुल 175 किलोमीटर ट्रैक में से 159 किलोमीटर का ट्रैक बिछाया जा चुका है। अन्य 16 किमी का काम भी इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
एस के आकार की होगी लाइन
अंबाला रेलवे यार्ड से शास्त्री कॉलोनी ओवरब्रिज की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन का आकार एस की तरह होगा। इसके लिए रेलवे कॉलोनी के साथ बने सीएसडी डिपो के गोदाम को तोड़ दिया गया है। साथ ही अब रेलवे लाइन बिछाई जाएगी जोकि रेलवे लाइन नंबर 9 के नजदीक से होते हुए रेलवे कॉलोनी की तरफ जाएगी। यहां ओवरब्रिज से कलानौर की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन से जोड़ दी जाएगी। लगभग 400 मीटर के हिस्से में यह रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके आकार आगामी कार्रवाई को लेकर वीरवार सुबह डीएफसीसीआईएल अंबाला के महाप्रबंधक ने जगह खाली करवाने को लेकर सीएसडी डिपो का दौरा किया और स्थानीय प्रभारी के साथ मंत्रणा की। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिन के अंदर पूरी जगह खाली करके उनके हवाले कर दी जाएगी। इसके बाद ट्रैक बिछाने और आसपास दीवार बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन हजार करोड़ की परियोजना
सहारनपुर के पिलखनी से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक मालगाड़ियों का रेलवे ट्रैक अगस्त 2023 तक पूरा होगा। इस परियोजना पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना 2005 में बनी थी और 2006 में मंजूरी मिली थी। 2015 में बजट पास होते ही कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed