फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   24 hour ultimatum given on pending salary of sanitation workers

Ambala News: सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन पर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
24 hour ultimatum given on pending salary of sanitation workers
अंबाला सिटी। डोर टू डोर कचरा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने तीन महीने के बकाया वेतन दिलाने को लेकर जमकर नारेबाजी। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही मेयर प्रतिनिधि और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा भी मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने सबसे पहले सफाई कर्मचारियों से बात की। इसके बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद संदीप सचदेवा ने पूजा कंसुलेशन कंपनी के ठेकेदार को मौके से ही फोन किया। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि सफाई कर्मचारियों की चार महीने का वेतन लंबित है। जिसमें से एक महीने का वेतन दे दिया है। इसके बावजूद तीन माह का वेतन बकाया है। इस पर ठेकेदार ने संदीप सचदेवा को भरोसा जताया कि वह सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन बुधवार तक दे देंगे। इस पर संदीप सचदेवा ने सचेत किया कि अगर बुधवार तक वेतन नहीं आया तो फिर न कहना कि मेयर इनके साथ धरने पर क्यों बैठे हैं। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा कि हड़ताल खत्म कर बुधवार शाम तक इंतजार करें। अगर वेतन नहीं देंगे तो मेयर भी सफाई कर्मचारियों के साथ हैं। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अवकाश भी चाहिए और कार्य कराने के नाम भी गलत व्यवहार किया जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो दूसरी समस्याएं हैं उसे ठेकेदार कर्मचारियों के साथ बैठकर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed