फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23rd accused arrested in case of illegal smuggling of liquor under the guise of aloe vera

एलोवेरा की आड़ में शराब की अवैध तस्करी के मामले में 23वां आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
23rd accused arrested in case of illegal smuggling of liquor under the guise of aloe vera
23rd accused arrested in case of illegal smuggling of liquor under the guise of aloe vera - फोटो : Ambala
अंबाला। पंजोखरा थाने में दर्ज एलोवेरा की आड़ शराब की अवैध तस्करी करने के मामले में सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार निवासी राजीव कालोनी घरौंडा जिला करनाल को काबू कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से पुलिस दल आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

11 सितंबर 2020 को प्रबंधक थाना अंबाला छावनी को सूचना मिली थी कि एलोवेरा जूस की आड़ में शराब की तस्करी का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर प्रबंधक थाना अंबाला छावनी व प्रबंधक थाना पंजोखरा ने आपसी संपर्क द्वारा कार्रवाई करते हुए गांव कलरहेड़ी चौक पर पुलिस ने एक कैंटर को रोककर जांच की तो उस कैंटर में पेटियों में शराब पाई गई थी। इसमें से 138 पेटी शराब अंग्रेजी व 152 पेटी मार्का आरसी शराब बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी निखिल-ए-पटेल निवासी गुजरात के खिलाफ आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी के अधीन कार्रवाई करते हुए थाना पंजोखरा में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच मदन लाल के नेतृत्व में निरीक्षक सीआईए-1, प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा अंबाला, प्रबंधक थाना पंजोखरा व प्रभारी साइबर सेल अंबाला की विशेष एसआईटी गठित की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजोखरा थाना के क्षेत्र गांव मंडौर में एल-13 गोदाम के पास किराए पर लिए गए गोदामों पर छापामारी की गई तो गोदाम नं. 1 से 528 बोतल (44 पेटी) शराब मार्का इंपीरियल ब्ल्यू, 3600 आधे (150 पेटी) 4752 पव्वे (99 पेटी) गोदाम नंबर 2 से 9630 बोतल मार्का ओल्ड मोक रम प्लास्टिक ड्रमों से भरी गई थी। इसके साथ-साथ दोनों गोदामों से खाली ड्रम, पेटी पैकिंग करने का सामन, कैनी, गत्ता पेटियां, खाली बोतलें व शराब से संबंधित अन्य सामान बरामद हुआ था। इस मामले में गठित की गई एसआईटी की टीम द्वारा आरोपी को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed