फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 year old centenarian found in Ambala

Ambala News: ट्रेनों में महिलाओं की खिड़की से एंट्री, चलेंगी 20 स्पेशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
23 year old centenarian found in Ambala
अंबाला। होली में अब मात्र चार दिन शेष हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में प्रतीक्षा का आंकड़ा भी 100 के पार हो गया है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

आलम यह है कि पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी ट्रेन में खिड़कियों से प्रवेश कर रही हैं। लोग सीट पाने को अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी परिस्थिति को देखते हुए रेलवे ने 20 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसकी समय सारिणी और संचालन की तारीख रेलवे ने पहले ही जारी कर दी थी।
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर होली स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के लिए भी योजना तैयार कर ली है, जिससे कि स्टेशन से आवागमन करने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे कर्मचारियों विशेषकर सहयोग केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे स्पेशल ट्रेनों के संचालन की लगातार उद्घोषणा करते रहें। रेलवे ने यात्रियों से भी आग्रह किया है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिल रही है। वो आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग मार्गाें पर चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी जरूर लें ताकि उन्हें इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मामला

खिड़कियों से ट्रेन में चढ़ रहीं थी महिलाएं

चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस सायं को साढ़े पांच बजे करीब प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो यहां पर यात्रियों का हुजूम जनरल और स्लीपर डिब्बों की तरफ दौड़ लगाता दिखाई दिया। ट्रेन पहले से ही यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। इसके बावजूद यात्रियों के पास कोई चारा नहीं था ऐसे में कोई खिड़की से चढ़ता दिखा तो कोई दरवाजे पर जोर आजमाइश कर रहा था। खास बात है कि महिलाओं तक को ट्रेन में खिड़की से चढ़ाया जा रहा था।

दूसरा मामला

रेलवे स्टेशन पर बढ़ गई है भीड़, लेट हाे रहीं ट्रेनें

रेलवे स्टेशन अंबाला छावनी पर इन दिनों होली से पहले ही यात्रियों की काफी भीड़ एकत्रित दिखाई दे रही है। हाल ऐसा है कि पैर रखने तक भी जगह नहीं है। ऐसे में भीड़ में शामिल यात्री जब स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने को दौड़ लगाते हैं तो लोगों के चोटिल होने का भी खतरा है। टिकट काउंटर पर भी यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही थी। अभी तक रेलवे भीड़ के प्रबंधन करने पर अधिक काम नहीं कर सका है। यही कारण है जैसे-जैसे होली का समय निकट आएगा भीड़ का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बनकर रेलवे पुलिस के सामने खड़ा होगा।

भीड़भाड़ मार्ग की स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 05565 सहरसा-सरहिंद स्पेशल का संचालन 22 व 29 मार्च को किया जाएगा और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन प्लेटफार्म 6 पर रुकेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05556 सरहिंद-सहरसा का संचालन 23 व 30 मार्च को और ठहराव प्लेटफार्म 2 पर, 05005 गोरखपुर-अमृतसर 21 से 28 मार्च और प्लेटफार्म 6, 05006 अमृतसर-गोरखपुर 21 से 28 मार्च और प्लेटफार्म 1, 05049 छपरा-अमृतसर 23 से 30 मार्च और प्लेटफार्म 6, 05050 अमृतसर-छपरा 23 से 30 मार्च और प्लेटफार्म 1, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ 23 से 30 मार्च और प्लेटफार्म 2, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर 22 से 29 मार्च प्लेटफार्म 2, 04033 नई दिल्ली-एमसीटीएम 23 से 30 मार्च और प्लेटफार्म 7, 04034 एमसीटीएम-नई दिल्ली 24 से 31 मार्च प्लेटफार्म 1, 04075 नई दिल्ली-कटरा 25, 28 मार्च व 1 अप्रैल प्लेटफार्म 7, 04076 कटरा-नई दिल्ली 26, 29 मार्च व 2 अप्रैल प्लेटफार्म 1, 01654 कटरा-वाराणसी 25 मार्च से 1 अप्रैल प्लेटफार्म 1, 01653 वाराणसी-कटरा 26 मार्च से 2 अप्रैल प्लेटफार्म 4, 04536 अंबाला-कटिहार 22 मार्च प्लेटफार्म 2, 04535 कटिहार-अंबाला 24 मार्च प्लेटफार्म 2, 04530 बठिंडा-वाराणसी 23 मार्च प्लेटफार्म 1, 04529 वाराणसी-बठिंडा 24 मार्च प्लेटफार्म 2, 04921 मेमू स्पेशल सहारनपुर-अंबाला 21 से 24 मार्च प्लेटफार्म 3 और ट्रेन नंबर 04922 अंबाला-सहारनपुर मेमू स्पेशल 21 से 24 मार्च को प्लेटफार्म 3 से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed