{"_id":"666b8f6a296633c2f1029ca7","slug":"225-trains-started-running-on-time-15-were-running-late-ambala-news-c-36-1-amb1001-124522-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सही समय पर 225 ट्रेनों का संचालन शुरु, 15 देरी से चल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सही समय पर 225 ट्रेनों का संचालन शुरु, 15 देरी से चल रही
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाने के लिए रेलवे अधिकारी पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। इसलिए अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली लगभग 90 प्रतिशत ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं। वहीं अन्य 10 प्रतिशत ट्रेनें जोकि अभी एक से सात घंटे की देरी से चल रही हैं, उन्हें भी समय अनुसार चलाने के लिए अधिकारी मंथन कर रहे हैं ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिल सके और वो गंतव्य तक अपना सफर पूरा कर सकें।
इस समय अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 240 ट्रेनों का संचालन दिल्ली, नई दिल्ली, सहारनपुर, अमृतसर, जम्मू, कटरा, बठिंडा, कालका, चंडीगढ़ आदि की तरफ हो रहा है। इसमें से 225 के करीब ट्रेनें सही समय पर चल रही हैं जबकि नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुछ प्रमुख ट्रेनें अभी भी घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे रेलवे की छवि भी खराब हो रही हैं, वहीं ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को घंटों कैंट रेलवे स्टेशन पर ही बिताने पड़ रहे हैं। ऐसे में इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारणों की जानकारी हासिल करने के लिए टीम कार्यवाही कर रही है। रोजाना ट्रेनों के संबंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है। रेलवे यार्ड में ट्रेन के आते ही उसे प्लेटफार्म पर भेजने के लिए तुरंत निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
वीरवार ये ट्रेनें रही लेट
ट्रेन नंबर 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत 30 मिनट, 15933 न्यू तिनसुखिया-अमृतसर 2 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 7 घंटे, 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत 30 मिनट, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 30 मिनट, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी 25 मिनट, 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ 4 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 1 घंटा, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, 18310 जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस 1 घंटा, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 2 घंटे, 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस 3 घंटे, 11078 जम्मूतवी-पूना झेलम एक्सप्रेस 2.50 घंटे, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 6.45 घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्पेशल भी घंटों लेट
ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए रेलवे ने कुछ विशेष मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं, लेकिन ये स्पेशल ट्रेनें भी अन्य ट्रेनों की तरह घंटों देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंच रही हैं। वीरवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेन नंबर 05655 जम्मूतवी-गोवाहाटी स्पेशल 4 घंटे, 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 6.30 घंटे और 05575 सहरसा-सरहिंद स्पेशल 6.30 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेनों को सही समय पर चलाने के लिए रेलवे पुरजोर प्रयास कर रही है। कभी दूसरे रेल मंडलों व सेक्शनों पर सुरक्षा व सुरक्षा को लेकर कार्य चलता है तो कुछ ट्रेनें लेट हो जाती हैं। रेलवे की कोशिश रहती है कि ट्रेन को बेवजह कहीं न रोका जाए। स्पेशल ट्रेनों के सही पर संचालन को लेकर भी मंथन जारी है
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --