फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22 workers of Rajasthan arrived at their house

राजस्थान के 22 श्रमिक पहुंचे अपने घर, पंचकूला डिपो की बस से हुए रवाना 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
22 workers of Rajasthan arrived at their house
अंबाला छावनी बस अड्डे पर प्रवासियों को बस में बिठाती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
अंबाला।   जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के चलते प्रवासी श्रमिकों को भेजने का काम निरंतर किया जा रहा है। शुक्रवार प्रात: अंबाला छावनी बस स्टैंड से 22 श्रमिकों को राजस्थान भेजने का काम किया गया। इस दौरान श्रमिकों को सैनिटाईजर, मास्क व खाने का सामान भी उपलब्ध करवाया गया ताकि रास्ते में श्रमिकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। लॉकडाउन के चलते काफी प्रवासी श्रमिक यहां रूके हुए थे। प्रवासी श्रमिकों को इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया गया था। इससे पहले सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 3500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को अंबाला रोडवेज की बस के माध्यम से उनके राज्यों, जिलों में पहुंचाने का काम किया गया है। शुक्रवार प्रात: अम्बाला छावनी के डीएवी स्कूल में रह रहे 22 प्रवासी श्रमिकों को पंचकूला रोडवेज की बस के माध्यम मेडिकल चैकअप करवाने उपरान्त राजस्थान भेजने का काम किया गया है। प्रवासी श्रमिकों को राजस्थान भेजने के लिए एसडीएम सुभाष सिहाग ने पहले ही रूप रेखा तैयार कर ली थी। अपने घर जाते समय राजस्थान जिले के ढोलपुर निवासी अजय बाबू, शनि, संदीप ने बताया कि वह जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि जहां उन्होंने पिछले एक माह से ज्यादा समय तक उन्हें यहां पर रखकर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाई और उन्हें घर भेजने का जो काम किया उसके लिए वे उनके आभारी रहेंगे। बीकानेर जिले के शेरपुर निवासी मनोज, सिकपुर निवासी जितेन्द्र, ढोलपुर निवासी सर्जन सिंह, सुमंत ने बताया कि आज उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि वे अपने घर जा रहे हैं। जहां वह अपने परिवार वालों से मिल सकेंगे, वहीं परिवार वालों की जो चिंता थी वह भी खत्म हो जायेगी। उन्होंने सरकार का भी धन्यवाद किया कि उन्हें उनके जिलों में भेजने की जो व्यवस्था की गई है उसके लिए वे उनके आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed