फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22 thousand 200 rupees robbed from petrol pump workers

पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मी को उठाकर, चाकू की नोंक पर लूटे 22 हजार 200 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
22 thousand 200 rupees robbed from petrol pump workers
पेट्रोल पंप लूट प्रकरण में काबू किया गया आरोपी। - फोटो : Ambala
शेखो पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह पांच बजे दो शातिर लुटेरों ने धावा बोल लूटपाट को अंजाम दिया। इस घटना में पेट्रोल पंप कर्मी कर्ण का हाथ चाकू लगने से जख्मी हो गया। लुटेरों ने पंप पर सो रहे कर्मी को पहले जगाया। फिर एक ने उसे पीछे से पकड़ा और दूसरे ने चाकू उसकी गर्दन पर रखकर जेब से आसानी से 22 हजार 200 रुपये लूट लिए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीआईए-2 के पुलिस दल निरीक्षक शैलेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ मोनी निवासी गांव जनसुई थाना नग्गल के तौर पर हुई। आरोपी वर्तमान में गुरु गोबिंद सिंह कालोनी इस्माईलाबाद कुरुक्षेत्र में रह रहा था। आरोपी को पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

दरअसल अंबाला शहर में पंचायत भवन के बिल्कुल नजदीक पेट्रोल पंप पर कर्मी कर्ण जोकि शहर के मनमोहन नगर का रहने वाला है रात की ड्यूटी के बाद पंप की मशीन के बीच बनी जगह पर कंबल लेकर सो रहा था। पेट्रोल पंप खुलने का समय सुबह 6 बजे है। इससे पहले ही यहां दो नाकाबपोश बदमाशों ने दस्तक दे दी।
विज्ञापन

दोनों बदमाश सीसीटीवी में पैदल आते नजर आ रहे हैं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे आते ही दोनों ने पहले कर्ण को जगाया। इसके बाद उसके गले पर चाकू रखकर लुटेरों ने उसकी जैकेट की जेब से रात भर की कलेक्शन 18 हजार 700 लूट ली। इतना ही नहीं उसकी जेब से पर्स भी निकाल लिया। इसमें 4500 रुपये थे। लूट के बाद पैदल ही तेज गति से भाग गए। इसी सूचना कर्मी ने अपने साथियों सहित पंप के मालिक को दी। कर्ण के अनुसार साथी नैब सिंह और संजय के साथ जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह अग्रसेन चौक की तरफ खड़ी अल्टो कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण रात की ड्यूटी पर था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मेरे पास फोन आया कि दो लोगों ने पंप कर्मी को चाकू मार करीब 22 हजार 200 रुपये लूट लिए हैं। सूचना पाकर मौके पर आए और पुलिस को सारे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दे दी है।

- हर्ष शेखों, पंप मालिक।
मामला संज्ञान में आया है, पेट्रोल पंप मालिक की ओर से शिकायत भी आ गई है। हमने सीसीटीवी फुटेज ले ली है। इसमें दो लड़के वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- प्रकाश चंद, इंचार्ज सेक्टर-7 पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed