फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22 private sports nurseries showed their strength in trials

Ambala News: निजी 22 खेल नर्सरियों के ट्रायल में दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
22 private sports nurseries showed their strength in trials
तीरंदाजी की निजी खेल नर्सरी के लिए ट्रायल देता हुआ ​खिलाड़ी:स्वयं
- आज से होंगे शुरू, खो-खो, घुड़सवारी और कराटे की खेल नर्सरी मिलने पर उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खेल विभाग की ओर से जिले में अलॉट की गई 22 निजी खेल नर्सरियों के शुक्रवार को ट्रायल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 25-25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें शामिल कर लिया गया।
शनिवार को सभी निजी खेल नर्सरियां शुरू हो जाएंगी। चयनित खिलाड़ी अब आधुनिक सुविधाओं के बीच अपने खेल को निखार सकेंगे। सबसे ज्यादा खिलाड़ियों में पहली बार जिले में शुरू होने वाली घुड़सवारी, खो-खो व कराते की प्रतियोगिता को लेकर दिखाई दिया। अब जिले में 26 सरकारी के साथ-साथ 22 निजी खेल नर्सरियां भी चालू हो गई है।
विज्ञापन

लाल स्टड फार्म में घुड़सवारी मिलने से खुशी

जिले में पहली बार लाल स्टड फार्म को घुड़सवारी की खेल नर्सरी मिलने से खुशी है। इसके अलावा गांव लौटां पंचायत को तीरंदाजी, ग्राम पंचायत खानअहमदपुर बराड़ा में तलवारबाजी, डीसी माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराते, सीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आएचए परेड में योगा, फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्केटिंग, एंजल्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में खो-खो, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहा में क्रिकेट, आर्मी पब्लिक स्कूल में फुटबाल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन अंबाला कैंट में फुटबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में फुटबाल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में हैंडबाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर ब्राह्मणा में कबड्डी, केंद्रीय विद्यालय नंबर चार अंबाला कैंट में फुटबाल। एसडी कालेज अंबाला कैंट में बाक्सिंग। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डेरा में कबड्डी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक अंबाला कैंट में हैंडबाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर -9 में बास्केटबाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब में वेटलिफ्टिंग। राजकीय माध्यमिक विद्यालय मियांमाजरा में हाकी। आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में ताइक्वांडो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अंबाला शहर में हैंडबाल के ट्रायल हुए।

तीरंदाजी की निजी खेल नर्सरी के लिए ट्रायल देता हुआ खिलाड़ी:स्वयं

तीरंदाजी की निजी खेल नर्सरी के लिए ट्रायल देता हुआ खिलाड़ी:स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed