फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22 illegal colonies and 34 patches of the city will be legalized

Ambala News: शहर की 22 अवैध कॉलोनी और 34 पैच होंगे वैध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
22 illegal colonies and 34 patches of the city will be legalized
शहर की वैध कॉलोनी वाली खबर में फोटो। - फोटो : शहर ​स्थित सीटी फाॅरेस्ट का मुख्य गेट। संवाद
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में कई वर्ष पुरानी बसी 22 अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही राहत देने की तैयारी चल रही है। यह कॉलोनी कई वर्ष पुरानी हैं, मगर इन कॉलोनियों पर अभी भी अवैध कॉलोनी का ठप्पा लगा है।
इस वजह से इन कॉलोनियों में न तो रजिस्ट्री हो पाती है और न ही नक्शा पास होता है। इन कॉलोनियों के लिए जिला योजनाकार विभाग की ओर से सर्वे किया गया। वहीं, निगम और राजस्व विभाग की ओर से रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। इन कॉलोनी को नगर निगम की हाउस बैठक में रखा जाएगा और सरकार के पास वैध करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 34 अस्वीकृत पैच भी होंगे स्वीकृत
अवैध कॉलोनी के साथ शहर में ऐसे 34 अस्वीकृत पैच को भी स्वीकृत किया जाएगा। इन पैच को भी नगर निगम की ओर से चिन्हित किया गया है। यह पैच स्वीकृति क्षेत्रों के बीच में हैं। इन अस्वीकृत क्षेत्रों के लिए पार्षदों की ओर से भी हाउस की बैठक में मुद्दा उठाया है, जिससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी काॅलोनियां हो चुकीं विकसित
ये कॉलोनियां पुरानी होने से 90 प्रतिशत से ज्यादा विकसित हो चुकी हैं, लेकिन अवैध कॉलोनी होने की वजह से यहां रजिस्ट्री नहीं हो पाती। इस वजह से लोगों को मकान खरीदने व बेचने में भी दिक्कत आती है। निगम की ओर से कुछ वर्ष पहले भी शहर में कॉलोनी को वैध किया गया था। अब फिर शहर की 22 कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी चल रही है।
वर्जन
शहर में कई कॉलोनियों को वैध करवाया जाएगा। इस वजह से लोग अपना मकान भी खरीद और बेच नहीं पाते। जिला योजनाकार और नगर निगम के सर्वे के बाद इन काॅलोनियों को हाउस की विशेष बैठक बुलाकर पास किया जाएगा और प्रस्ताव पास कर सरकार के पास भेजा जाएगा।

सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
वर्जन
शहर में 22 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया चल रही है। इन कॉलोनियों के लिए नगर निगम और तहसीलदार इन कॉलोनियों से जुड़ा रिकॉर्ड चेक करेंगे। इसके साथ ही 34 अस्वीकृत पैच को भी स्वीकृत करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इस सूची पर अंतिम मोहर लगने के बाद इन कॉलोनी को हाउस की आगामी बैठक में रखा जाएगा।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed