{"_id":"662d40072ad8bb94ea07ba15","slug":"22-caught-gambling-and-betting-ambala-news-c-36-1-sknl1017-122292-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जुआ और सट्टा खेलते 22 को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जुआ और सट्टा खेलते 22 को पकड़ा
विज्ञापन
अंबाला। जुआरियों, सट्टा खेलने वालों के साथ-साथ अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पुलिस ने शुक्रवार रात को बड़ी कार्रवाई की। जगह-जगह पर पुलिस की टीमों ने दबिश देकर आरोपियों को दबोचा और शराब व जुआ खेलते हुए पकड़ी गई राशि को बरामद किया।
एक ओर जहां पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा व जुआ खेलने वाले 22 मामलों में 22 आरोपियों को काबू किया। साथ ही उनसे 54 हजार 760 रुपये की बरामद की, वहीं शराब की तस्करी के 7 मामलों में 124 बोतल अवैध शराब सहित 7 आरोपियों को काबू किया। अंबाल सिटी में सट्टे से जुड़े दो मामले दर्ज किए गए हैं।
इसमें पहले मामले में आरोपी अनूप कुमार व दूसरे मामले में सोनू के खिलाफ जुआ आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं बलदेव नगर थाना क्षेत्र में दो केस दर्ज किए गए हैं। इसमें पहले मामले के तहत आरोपी निशांत के खिलाफ सट्टे से जुड़ा केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मामला अवैध शराब से जुड़ा है। जिसमें आरोपी ओमप्रकाश प्लास्टिक के कट्टे मे 9 बोतल देशी शराब की बिक्री कर रहा था। इसी प्रकार थाना बराड़ा में अवैध शराब के मामले में आठ बोतल शराब बरामद की गई, आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दूसरा मामला बराड़ा के गांव अधोया गांव से जुड़ा है। यहां पर सट्टे के मामले में आरोपी गौरव कुमार को 1300 रुपये के साथ पकड़ा गया। इसी प्रकार थाना नग्गल में गांव सकराहों मोड़ से अवैध शराब के मामले में एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पड़ाव में सेक्टर 34 आशियाना से आरोपी हरिसिंह के खिलाफ सट्टे से जुड़ा केस दर्ज किया है।