फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   चार वर्षों में स्वास्थ्य विभाग ने लगाई बड़ी छलांग : विज

चार वर्षों में स्वास्थ्य विभाग ने लगाई बड़ी छलांग : विज

Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
चार वर्षों में स्वास्थ्य विभाग ने लगाई बड़ी छलांग : विज
फोटो नंबर : 18
विज्ञापन

चार वर्षों में स्वास्थ्य विभाग ने लगाई बड़ी छलांग : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि चार सालों मे स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण तरक्की हुई है। विज ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक नारा दिया था हरियाणा नंबर वन और उस नारे को प्रचारित करने के लिए करोड़ों रुपये उन्होंने विज्ञापन कंपनियों पर खर्च कर दिया लेकिन नंबर वन या नंबर टू आंकड़ों के आधार पर नापा जा सकता है।

हुड्डा जब मुख्यमंत्री थे तो जो हरियाणा में शिशु मृत्यु दर थी वो 41 थी जबकि देश की 40 थी यानि देश की शिशु मृत्यु दर से भी हरियाणा की मृत्यु दर ज्यादा थी। हमारे समय में उसमें सुधार हुआ है। हमारी सरकार आने के बाद 2015-16 के आंकड़े के अनुसार यह दर 41 से कम होकर 33 हो गए। उसी प्रकार से एमएमआर यानि माता मृत्यु दर 135 से घटकर 101 हो गई। सेक्स रेशो 862 से घटकर 935 हो गई। आंकड़ों के आधार पर ही माना जाता है कि सुधार हो रहा है या नहीं हो रहा है, किसी के कहने से नहीं होता। विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मे हमारी ओपीडी 21 प्रतिशत बढ़ गई है, आईपीडी 20 प्रतिशत बढ़ गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 200 प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीज अपना इलाज करवा सकते हैं। लगभग 30-35 अस्पताल एनएपीएच मे एग्रिडेशन करवा दिए हैं। नए साल में विकास कार्यों के मामले मे मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये हमने जो सुधार की प्रक्रिया जारी की है हम इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सरकारी अस्पताल भी प्राइवेट अस्पतालों के बराबर आकर खड़े हों और उनको भी चैलेंज कर सकें। हम इनमे और सुधार करना चाहते हैं, और डॉक्टर लाना चाहते हैं। उसके लिए हम नई-नई नीतियां बना रहे हैं। अभी हमने इसके लिए एक नई नीति बनाई है जिसे जल्दी ही कानूनी दर्जा मिल जाएगा कि हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेज से जो भी डॉक्टर एमबीबीएस करेगा उसे एक साल के लिए हरियाणा में नौकरी कर अपनी सेवायें देनी पड़ेगी। इससे हमारे अस्पतालों मे डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी और देहातों में जहां-जहां पर डॉक्टर नहीं जा रहे हैं वो डॉक्टर जाएंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार ने हमें हरियाणा मे 400 नए वेलनेस सेंटर बनाने की मंजूरी दी है। हमारा टारगेट है कि वो 200 वैलनेस सेंटर हम इसी साल मे बना देंगे और 200 सेंटर अगले साल बनाएंगे ताकि हर आदमी को अच्छी, नजदीक और अफोर्डेबल सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed