{"_id":"5baa9158867a557f180c4c45","slug":"21537904984-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की जान बचाने वाले कांस्टेबल को दस हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की जान बचाने वाले कांस्टेबल को दस हजार रुपये का इनाम
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की जान बचाने वाले कांस्टेबल को दस हजार रुपये का इनाम
फोटो नंबर : 53
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चलती ट्रेन से गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी कॉलेज छात्रा की जान बचाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल को रेलवे ने मंगलवार को सम्मानित किया। कैंट स्टेशन पर तैनात कांस्टेबल रमेश कुमार को डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा ने दस हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।
बता दें कि 23 अगस्त को कैंट स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन नंबर 64511 से छात्रा पूजा केसरी स्टेशन से अंबाला तक यात्रा कर रही थी। जैसे ही ट्रेन चार नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तो चलती ट्रेन से छात्रा ने उतरने की कोशिश की। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई थी। इसी दौरान चार नंबर प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल रमेश कुमार ने छात्रा को देख क्षणभर समय नहीं गंवाया और छलांग लगाकर छात्रा को पकड़ लिया। इस दौरान छात्रा बेहोश हो गई थी जबकि कांस्टेबल के भी चोट लगी थी। रमेश कुमार की वजह से छात्रा का जीवन बच सका था।