फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खुले पड़े सीवर मेनहोल को जनस्वास्थ्य विभाग ने कवर किया

खुले पड़े सीवर मेनहोल को जनस्वास्थ्य विभाग ने कवर किया

Thu, 20 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खुले पड़े सीवर मेनहोल को जनस्वास्थ्य विभाग ने कवर किया
खुले पड़े सीवर मैनहोल को जनस्वास्थ्य विभाग ने कवर किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। शिव कॉलोनी में खुला पड़ा सीवर का मैनहोल की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही विभाग की नींद टूट गई। महीने भर से खुला पड़ा सीवर के मेनहोल को कुछ ही घंटों में ढक दिया गया है। अमर उजाला ने इस संबंध में 19 सितंबर के अंक में समाचार प्रकाशित किया था।

छोटू, बलविंदर शीला, नीलम व राजकुमार ने बताया कि शिव कॉलोनी में महीने भर से सीवर का मैनहोल खुला पड़ा था, जो बिल्कुल घर के आगे महज पांच फुट की दूरी पर है। इसके आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। मैनहोल खुला रहने के कारण घर के सदस्यों को हर समय चिंता सताती थी कि बच्चे इसमें गिरकर चोटिल न हो जाएं। उन्होंने बताया कि घर का सारा काम छोड़कर बच्चों की देखभाल के लिए एक सदस्य को बाहर बैठना पड़ता था। इस समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि जब अमर उजाला में 19 सितंबर को ‘सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे से हादसे का डर’ शीर्षक से यह समस्या प्रकाशित की तब उसी दिन समस्या का समाधान हो गया। खबर छपते ही अधिकारी हरकत में आए और इसके कुछ घंटों बाद ही सीवरेज के खुले पड़े मैनहोल को कवर किया गया। अब शिव कॉलोनीवासियों ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed