{"_id":"5b82fff742c79246730f5675","slug":"21535311863-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगा विजेता फुटबाल टीम का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगा विजेता फुटबाल टीम का
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हो सकी विजेता टीम की घोषणा, आज होगा निर्णय
अंबाला सिटी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शनिवार को नॉर्थ जोन सब-जूनियर अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में हुए विवाद के बाद विजेता टीम की घोषणा रविवार को भी नहीं हो सकी। रविवार को छुट्टी के चलते दिल्ली आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से जवाब नहीं मिलने पर इसका निर्णय नहीं हो सका। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के सचिव ललित चौधरी ने बताया कि फेडरेशन द्वारा अभी निर्णय नहीं लिया गया है और सोमवार को विजेता टीम का निर्णय होगा।
सचिव ललित चौधरी ने बताया कि फाइनल मुकाबले के बाद उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी का मेडिकल कराया जाना था, मगर टीम व खिलाड़ी ने अपना मेडिकल कराने से इंकार कर दिया है। इसके बाद टीम वापस उत्तर प्रदेश रवाना हो गई। इस दौरान खिलाड़ी के आयु प्रमाण पत्र से जुड़े दस्तावेजों को आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के पास भेज दिया गया है। उनका दावा था कि इस प्रमाण पत्रों में खिलाड़ी की उम्र अधिक है जबकि उसे उत्तर प्रदेश की अंडर-14 आयु वर्ग की टीम से खिलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि फेडरेशन को खिलाड़ी की आयु से संबंधित सभी दस्तावेज भेज दिए गए हैं और अंतिम निर्णय अब फेडरेशन द्वारा लिया जाएगा।
बता दें कि शनिवार को फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच था जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने यह मैच 3-2 से जीत लिया था, मगर हरियाणा की टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी विकास ठाकुर की उम्र पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद परिणाम को रोक दिया गया था।