{"_id":"5af34e1f4f1c1b58098b8c0d","slug":"21525894687-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में हुनरमंद लोगों की पहचार करें सरपंच : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में हुनरमंद लोगों की पहचार करें सरपंच : एडीसी
Updated Thu, 10 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में हुनरमंद लोगों की पहचान करें सरपंच : एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पंचायत विभाग की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायतों के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए पंचायत भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी सरपंच अपने गांवों में ऐसे लोगों, युवाओं की पहचान करें, जो किसी भी हुनर से निपुण हैं। ऐसे लोगों को हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से अल्प समय का प्रशिक्षण देकर जिला स्तर पर स्थित उद्योगों में रोजगार के अवसर प्राप्त करवाए जा सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न सरकारी व अर्धसरकारी संस्थाओं से अलग-अलग काम धंधों में प्रशिक्षित युवाओं की पहचान करके भी पंचायत विभाग के माध्यम से ऐसे लोगों के लिए रोजगार के अवसर जुटाए जा सकते हैं।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रेनू जैन ने बताया कि पंचायत विभाग के निदेशक द्वारा हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के सहयोग से जिला और जोन स्तर पर सरपंचों के सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस जिला स्तरीय सेमिनार में अंबाला प्रथम के 70, अंबाला द्वितीय से 20 तथा बराड़ा, नारायणगढ़, साहा और शहजादपुर से 35-35 सरपंचों ने भाग लिया।