फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बॉत के नाम पर लाखों का फ्राड, डाककर्मी की मौत के बाद खुला मामला

बॉत के नाम पर लाखों का फ्राड, डाककर्मी की मौत के बाद खुला मामला

Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बॉत के नाम पर लाखों का फ्राड, डाककर्मी की मौत के बाद खुला मामला
बचत के नाम पर लाखों का फ्रॉड, डाककर्मी की मौत के बाद खुला मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़/शहजादपुर (अंबाला)।
डाकखाने की बचत योजना में रुपया जमा करने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये के फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उल्लेखनीय है कि डाक विभाग के उक्त कर्मी की मौत के बाद यह मामला सामने आया है।
क्षेत्र के गांव लालपुर के विधिचंद, बलबीर सिंह, कांता देवी, मामचंद, सुरेश कुमार, बरखा राम, अजमेर सिंह, जयप्रकाश, नगला राजपुतान के संजीव कुमार, इमरान खान, अमिर खान आदि का आरोप है कि करीब छह गांव से अधिक लालपुर डाकघर में आते हैं। सैकड़ों लोगों ने अपना पैसा लालपुर के डाकघर में जमा कराया, ताकि उनकी जरूरत पर काम आ सके। जिस कारण वहां पर सेवाएं दे रहा एक डाककर्मी उनके पास से हर महीने आरडी/एफडी के नाम पर पैसे लेता था। वह सुरक्षित समझ कर डाकघरकर्मी को रुपये देते थे और वह पासबुक में एंट्री कर देता था। वहीं कुछ की पासबुक डाककर्मी के ही पास थी। लेकिन गत एक अप्रैल को डाककर्मी की मृत्यु हो जाने के बाद जब लोग अपनी पासबुक लेने उनके घर गए और पासबुक लेकर डाकघर नारायणगढ़ में बैलेंस चेक कराने लगे तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि उक्त डाककर्मी उनकी पासबुक पर एंट्री करता था और नारायणगढ़ डाकघर में उन्हें कहा गया कि यह एंट्री उनके कंप्यूटर में नहीं है। इस कारण सैकड़ों लोग डाकघर में लाइनों में लगे थे और कंप्यूटर के जरिये अपनी पासबुक की एंट्री का मिलान करवा रहे थे। इस बारे में लोगों ने नारायणगढ़ थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि एक शिकायत लेकर गांव लालपुर और आसपास के लोग उनसे मिले हैं जो कि उन्होंने डाककर्मी पर उनके पैसे गबन का आरोप लगाया है। डाककर्मी की मृत्यु हो चुकी है। इस मामले में जांच की जाएगी कि कौन-कौन इस मामले में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed