{"_id":"6731b9b3e0d03e11ae0e2c72","slug":"21-year-old-youth-killed-in-ambala-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में युवक की हत्या: चाकू और गंडासियों से किया हमला, बाइक को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में युवक की हत्या: चाकू और गंडासियों से किया हमला, बाइक को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 11 Nov 2024 01:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:30 PM IST
सार
हरियाणा के अंबाला में रविवार देर रात कुछ युवकों ने 21 साल के युवक पर हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान विशाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक विशाल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाइक मांगने को लेकर शुरू हुई रंजिश के चलते आधा दर्जन बदमाशों ने अपने ही पड़ोस में ही रहने वाले कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विशाल की हत्या कर दी। रविवार देर रात बदमाश घर के पास ही घात लगाए बैठे थे। काम से विशाल घर वापस लौटा तो उस पर चाकू व गंडासियों से एक के बाद एक कई वार कर लहूलुहान कर दिया।
शोर सुनकर परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल विशाल को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। शव का अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक विशाल का एक बड़ा भाई है। विशाल एक दुकान पर काम करता था। मृतक के भाई मोहित ने बताया कि भाई दूज पर हमलावर से महज बाइक मांगने को लेकर बहस हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था।