फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लव मैरिज से नाराज होकर युवती पर हमला करने वाले परिजन पांच दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त के बाहर

लव मैरिज से नाराज होकर युवती पर हमला करने वाले परिजन पांच दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त के बाहर

Tue, 15 Jan 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
लव मैरिज से नाराज होकर युवती पर हमला करने वाले परिजन पांच दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त के बाहर

विज्ञापन
अंबाला सिटी। लव मैरिज से नाराज होकर विवाहिता पर चाकुओं से परिवार वालों की ओर से किए गए हमले के मामले में पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ के धनास व अन्य संभावित जगहों पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं हमले में घायल हुई महिला को गत दिवस उपचार के बाद जीएमसीएच-32 से छुट्टी मिल गई है।

बता दें कि चंडीगढ़ के धनास क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया था कि पटियाला के गांव-गांव अजरावर निवासी जसविंद्र सिंह से 9 माह पूर्व उसने कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अमनदीप कौर के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। 9 जनवरी की शाम जब वह घर पर अकेली थी तो उस समय उसकी मां परमजीत कौर, चाचा काका सिंह, भाई प्रदीप सिंह व जसमनप्रीत सिंह, चचेरे भाई कमलजीत व एक अन्य सुखदीप सिंह ने घर में घुसकर उस पर चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। फिलहाल मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed