फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कर्मचारी, किसान व मजदूर अपने हकों के लिए कर रहा आंदोलन : योगेश्वर शर्मा

कर्मचारी, किसान व मजदूर अपने हकों के लिए कर रहा आंदोलन : योगेश्वर शर्मा

Thu, 30 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी, किसान व मजदूर अपने हकों के लिए कर रहा आंदोलन : योगेश्वर शर्मा
कर्मचारी, किसान और मजदूर अपने हकों के लिए कर रहे आंदोलन : योगेश्वर शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी योगेश्वर शर्मा ने कहा कि ‘आप’ द्वारा हरियाणा की मौजूदा सरकार के झूठे दावों की पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को सरकार की वादाखिलाफी के प्रति बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से झूठ बोलकर देश व प्रदेश में सत्ता तो हथिया ली, मगर जनता से किए किसी एक भी वादे को पूरा नहीं किया। यही वजह है कि आज कर्मचारी, किसान और मजदूर अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। वह अंबाला सिटी स्थित निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि भाजपा ने किसानों को पूरी तरह से छला, युवाओं को रोजगार नहीं दिया। स्वास्थ्य मंत्री को ट्विटर पर ही अपनी भड़ास निकालना अच्छा लगता है जबकि उनके विभाग के अनेक काम लंबित पड़े हैं जिनकी और उनका ध्यान नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी तो है ही, साथ ही पूरी दवाएं भी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि किसानों को स्वामीनाथन रिपोर्ट का इंतजार है और युवाओं को नौकरी का। इनेलो जनता की आवाज उठाने के बजाय केवल एसवाईएल नहर की बात कर रही है जबकि मोदी सरकार को किसी की चिंता नहीं। करीब दो साल पहले मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका जाएगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे पहले उन्होंने पार्टी के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभय सैनी, रणधीर, विशाल, मनीष, गोविंद, अंशुल अग्रवाल, नाजिम, बाबूराम, सुनील, मुकेश, सुमन, कृष्ण, संजीव, गुरजीत, अरविंद, गुलाब, टीटू, बिल्लू, शिंटू, बिट्टी, राकेश, सतनाम आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed