फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दो काबू, जेल भेजे

महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दो काबू, जेल भेजे

Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दो काबू, जेल भेजे
महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दो काबू, जेल भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
साहा के क्षेत्र गांव लाहा माजरी में महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज करीब सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साहा पुलिस को दी शिकायत में लखमी चंद निवासी गांव अरजेहड़ी जिला करनाल ने बताया कि साहा के गांव लाहा माजरी में उसकी बहन रहती है। जिसका गली को लेकर गांव में ही विवाद हो गया था। गांव में जाकर वह दोनों में समझौता करवा आया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उसकी बहन के साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोपी मोहन लाल, धर्मपाल वासीयान गांव लाहा माजरी थाना साहा व दो आरोपित महिलाओं ने मिलकर उसकी बहन को परेशान करते हुए आत्महत्या करने लिए मजबूर किया जिनसे तंग आकर चार मई को गांव लाहा माजरी में उसकी बहन ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन लाल व सोहन लाल निवासी गांव लाहा माजरी थाना साहा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed