फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - निजी अस्पतालों व क्लीनिक से करवा रहे हैं इलाज

- निजी अस्पतालों व क्लीनिक से करवा रहे हैं इलाज

Sun, 03 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
- निजी अस्पतालों व क्लीनिक से करवा रहे हैं इलाज
फोटो नंबर : 10, 11 व 12
विज्ञापन

- निजी अस्पतालों व क्लीनिक से करवा रहे हैं इलाज
- लोग बोले, पीएचसी से नहीं मिल रहा पूरा ट्रीटमेंट
- गांव में खड़ा है अभी भी बेगना नदी का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। बीते कई दिनों से जहां गांव गोला मेें बेगना नदी का पानी जमा है, वहीं गांव में डायरिया, डेंगू, बुखार ने पांव पसार लिए हैं। ऐसा शायद ही कोई घर हो, जिसमें कोई न कोई बीमार न हो। हालात यह हैं कि गांव के साथ लगती पीएचसी से पूरा इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को निजी अस्पतालों अथवा क्लीनिक से अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि नदी का पानी जमा होने के कारण बीमारी फैल रही है, जबकि पीने का पानी भी गंदा सप्लाई हो रहा है। अब तक गांव के दर्जनों लोग बीमार पड़ चुके हैं। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। इसके बाद विभाग भी अब हरकत में आ गया है।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद साथ से बहती बेगना नदी का पानी गांव गोला में घुस गया था। यह पानी आज तक नहीं उतर पाया है और यही बीमारी का कारण भी बन रहा है। गोगा माड़ी के पास मोहल्ले में अभी भी बेगना नदी का पानी खड़ा है। इस कारण कीचड़ पैदा होने से बदबू भरा वातावरण हो चुका है। गांव में पीने के पानी की सप्लाई में भी गंदा पानी आ रहा है। गांव में सैकड़ों लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि यह संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गांव का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला या घर होगा, जिसमें लोग बीमार न हों। गांव की हरिजन बस्ती, सरकारी स्कूल, चौपाल, सहकारी समिति वाले मोहल्ले के लोग बीमार हैं। लोग सरकारी, निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

पीएचसी से नहीं मिल रहा पूरा ट्रीटमेंट
गांव के लोगों ने बताया कि पीएचसी नहोनी में भी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच सही नहीं होती। लोगों ने बताया कि यहां पर खून की जांच नहीं की जाती, जबकि यह टेस्ट बाहर से करवाने पड़ते हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार की ओर से कोई भी डाक्टर गांव में दवाई देने नहीं आया। लोग प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। लोगों ने बताया कि यदि यही हालात रहे, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। गांव में सोहन लाल, नरेश कुमार, रीना, गीता, रजत कुमार, सरसा देवी, रेशमी, चरणों, किरण, मनीषा, कमला रानी, चींटू राम, आरती, भारती, निहाली, गुरमीत सिंह, रोशनी देवी, हंस राज, गुरमीत सिंह, अमन कुमार, अभिनव, सरोज बाला, संजीव कुमार, आदित्य, साधू, राहुल, राम, सुनील कुमार, छोटू राम, कृणा देवी, सलिन्द्रों देवी, माया राम, राहुल, पिंटू राम, तरसेम सिंह, कुशल पाल, सुनील कुमार कई लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सैकड़ों लोग बीमार हैं। गांव में काफी संख्या में लोगों को डेंगू का भय है। इसके चलते कई मरीज बकरी का दूध इस्तेमाल कर रहे हैं। गांव में नदी के पानी में फैक्ट्रियों का गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कई क्षेत्रों में तो अभी भी पानी जमा है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं।

- गुरदयाल सिंह, सरपंच गांव गोला
--
मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। गांव में जल्द ही डाक्टरों की एक टीम भेज कर बीमार लोगों का उपचार किया जाएगा। मौके पर ही मरीजों को दवाइयां भी दी जाएंगी, जबकि इससे बचाव के बारे में भी बताया जाएगा।
- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed