{"_id":"58cc26d84f1c1b992132b21c","slug":"200-million-out-of-600-accounts-team-tested-operating-system-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 खातों से निकले दो करोड़, टीम ने जांचा ऑपरेटिंग सिस्टम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 खातों से निकले दो करोड़, टीम ने जांचा ऑपरेटिंग सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
600 खातों से निकले दो करोड़, टीम ने जांचा ऑपरेटिंग सिस्टम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के करीबन 600 सौ उपभोक्ताओं के खातों से अचानक गायब हुई करीब दो करोड़ रुपये की राशि को लेकर दूसरे दिन भी हड़कंप की स्थिति रही। एक ओर जहां उपभोक्ता बैंक में जमे रहे, वहीं चंडीगढ़ से आई स्पेशल टीम ने बैंक के ऑपरेटिंग सिस्टम को जांचा। दिन भर उपभोक्ताओं व बैंक अधिकारियों के बीच बातचीत होती रही, जबकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यह राशि उपभोक्ताओं के खातों में डाल दी जाएगी। दूसरी ओर अन्य ग्राहक भी अपनी पासबुक लेकर एंट्री करवाने के लिए आते रहे।
विज्ञापन
यह है मामला
बुधवार को अचानक से बैंक के अधिकतर उपभोक्ताओं के अकाउंट से हजारों की राशि गायब हो चुकी थी। इसकी सूचना उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर मैसेज आने पर लगे। इसके बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। जब इस संबंध में संबंधित बैंक में पूछताछ के लिए उपभोक्ता पहुंचे तो उनके अलावा अन्य उपभोक्ताओं के भी अकाउंट से एक बड़ी राशि के कटने की सूचना मिली, जिससे उनके होश उड़ गए। इसके बाद एक के बाद एक करके उपभोक्ताओं ने बैंक का रुख किया और बैंक अधिकारियों से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से आई स्पेशल टीम, जांचा ऑपरेटिंग सिस्टम
सैकड़ों उपभोक्ताओं के अकाउंट से गायब हुई करोड़ों की राशि के चलते चंडीगढ़ से आलाधिकारियों की टीम सुबह में बैंक में पहुंच गई थी। इस टीम में शामिल डिप्टी सर्कल हैड बलदेव सिंह, चीफ सिक्योरिटी आफिसर कैप्टन संधू व लीड बैंक मैनेजर नरेश सिंगला ने कई घंटों तक बैंक के ऑपरेटिंग सिस्टम को जांचा। उसके बाद टीम ने संबंधित स्टाफ से भी पूछताछ कर पीड़ित उपभोक्ताओं की खाता से संबंधित जानकारी जुटाई और उन्हें भी पूरी तरह से जांचा। घंटों के बाद भी आलाधिकारी उपभोक्ताओं को अकाउंट से गायब होने वाली राशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाएं। उनका कहना है कि फिलहाल कोई ठोस कारण नहीं पता चल पाया है। जल्द ही उपभोक्ताओं की रकम को वापिस खातों में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
लाखों रुपये खाते से गायब, सहमे उपभोक्ता
बैंक अकाउंट से गायब हुई राशि के मामले में दूसरे दिन भारी संख्या में उपभोक्ता सामने आए। इस उपभोक्ताओं में कुछ ऐसे भी थे। जिनके खातों से लाखों की पेमेंट कुछ ही मिनटों में गायब हो गई। इस उपभोक्ताओं को जैसे ही सूचना मिली तो वह तुरंत ही बैंक में पहुंचे और संबंधित बैंक मैनेजर को मामले से अवगत करवाया। जबकि इन लोगों ने जल्द ही उनके रिकवरी की मांग भी करी। उधर, बैंक में पहुंचे कारोबारी मनोज आनंद ने बताया कि उनके खाते से भी करीबन 1 लाख 94 हजार रुपये गायब हो गए है। दूसरी ओर, पुुरुषोत्तम लाल गोयल ने बताया कि उनका अकाउंट बैंक में है और उन्हें भी मैसेज के माध्यम से पता चला कि अकाउंट से करीबन तीन लाख की राशि गायब हो चुके है। इसी तरह एक कारोबारी के खाते से 1.80 लाख रुपये की राशि भी कट गई।
उपभोक्ताओं का रुपया पूरी तरह सुरक्षित
600 उपभोक्ताओं के खातों से करीब 2 करोड़ रुपये की राशि कटने की जानकारी है, जबकि इसके लिए बैंक की टीम ऑपरेटिंग सिस्टम को जांच रही है। बैंक उपभोक्ताओं का रुपया पूरी तरह से सुरक्षित है, जबकि घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही यह रुपया उपभोक्ताओं के खातों में डाल दिया जाएगा, जबकि इस मामले की जांच की जा रही है।
- टीआर खुराना, बैंक मैनेजर, पीएनबी सदर बाजार, अंबाला कैंट ब्रांच