फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   20 lakh rupees cheated in the name of sending abroad

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees cheated in the name of sending abroad
अंबाला सिटी। विदेशी सपने दिखाकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई और इस दौरान पीड़ित को जेल की हवा भी खानी पड़ी। बकनौर गांव निवासी आशीष कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बलजिन्द्र सिंह, परमजीत कौर, हर्ष अन्टाल, आजाद अन्टाल, लाभ कौर पर धोखाधड़ी और ठगी करने का मामला दर्ज किया है। आशीष ने बताया कि वो गांव में सब्जी और फलों की दुकान करता है।
विज्ञापन

अप्रैल 2023 में बलजिन्द्र सिंह से उसे विदेश जाने के लिए बात हुई थी। इसमें उसने कुल खर्चा 20 लाख रुपये बताया था। उसने उसका पासपोर्ट भी ले लिया था। 22 अप्रैल 2023 को बलजिन्द्र सिंह और अन्य को उसने 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद सितंबर 2023 में बलजिन्द्र सिंह ने उसे दुबई बुला लिया और वहां पर वो लगभग 2 महीने रहा।
विज्ञापन

इसके बाद 2 लाख रुपये उसने बलजिन्द्र सिंह के कहे अनुसार उसके बैंक खाते में डाल दिए। दिसंबर 2023 में बलजिन्द्र सिंह ने उसे थाईलेंड भेज दिया और यहां वो लगभग 15 दिनों तक रहा। इसके बाद उसे जापान भेज दिया। यहां पर जापान एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ लिया और वहां दो दिन जेल में रहा क्योंकि उसके पासपोर्ट पर जो वीजा लगा था, वह नकली व फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 10 दिनों के बाद वो भारत वापिस आ गया। बलजिन्द्र सिंह के बार-बार कहने पर जनवरी 2024 में दुबई बुला लिया। इसमें सात आठ लड़के थे। इसके बाद बलजिन्द्र सिंह ने उन्हें दुबई से नेपाल भेज दिया और यहां अपने साथियों के साथ उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसने आठ लाख रुपये मांगे जोकि उसके परिजनों ने उसकी पत्नी को दे दिए। लेकिन यहां एक स्थानीय महिला ने उनकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद उन्हें वापिस भारत भेज दिया गया। इसके बाद से बलजिन्द्र सिंह को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed