{"_id":"66170f215386f331fa045ad4","slug":"20-boxes-of-fake-fair-and-lovely-cream-recovered-ambala-news-c-36-1-amb1002-121347-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फेयर एंड लवली की नकली क्रीम की 20 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फेयर एंड लवली की नकली क्रीम की 20 पेटियां बरामद
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने महेश नगर के एक मकान से भारी मात्रा में नकली फेयर एंड लवली क्रीम की पेटियां बरामद की है। ये दबिश हिंदुस्तान यूनीलीवर (एचयूएल) कंपनी की ओर से भेजी गई एजेंसी के अधिकारियों ने सीआईए-2 टीम के संग मिलकर दी। टीम अचानक बुधवार शाम को घर पहुंची तो घर का मालिक दूसरे की छत के जरिए फरार हो गया।
टीम ने घर खंगाला तो वहां पर अधिकारियों को क्रीम बनाने का कुछ कच्चा माल व डिब्बी, स्टीकर आदि सामान मिला लेकिन उसकी मात्रा काफी कम थी। जैसे ही टीम की नजर घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर पड़ी तो उसमें से भारी मात्रा में नकली फेयर एंड लवली क्रीम की पेटियां मिली। उधर, टीम ने मौके से फरार मालिक को ढ़ूढने के लिए सीसीटीवी भी खंगाले। पुलिस गाड़ी व जब्त माल को अपने संग ले गई। दिल्ली से कंपनी के द्वारा भेजी गई एजेंसी के अधिकारियों में इनवेस्टिगेशन मैनेजर राजेश कुमार आदि शामिल रहे। राजेश ने बताया कि 20 पेटियों में नकली फेयर एंड लवली की क्रीम थी। एक पेटी में 36 क्रीम थी। घर से भी कुछ दूसरी कंपनी की क्रीम आदि सामान भी मिला है और उसके भी सैंपल लेकर पुलिस को सौंप दिए है। आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी। उधर, टीम की दबिश की सूचना पाकर इलाके में हलचल मच गई। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आस पड़ोस के लोग जमा हो गए थे।
-- -- -
पुलिस ने दबिश दी थी ओर माल भी जब्त हुआ है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
रजत गुलिया, डीएसपी, अंबाला कैंट
-- --