{"_id":"60ba89fc8ebc3e175424cf34","slug":"2-67-lakhs-transferred-to-another-s-account-by-mistake-ambala-ambala-news-knl72123684","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हुए 2.67 लाख, वापस मांगने पर बैंक मैनेजर को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हुए 2.67 लाख, वापस मांगने पर बैंक मैनेजर को दी धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बैंक का 2.67 हजार रुपये हड़पने और मैनेजर को धमकी देने के मामले में मोहित मित्तल व उसके बेटे वंश मित्तल पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। चौकी नंबर पांच पुलिस की जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर जसप्रीत सिंह के अनुसार मेसर्स श्री हरी आरएच इाईपनिंग का पार्टनर हेमंत राठौर मेरे पास बैंक में आया। उसके खाते में सात लाख की सब्सिडी आई थी। फर्म का लोन पूरा होने पर हमने लोन बंद कर दिया था। राशि 4,32,788.48 रुपये थी। हेमंत के कहने पर बकाया राशि 2,67,211.52 रुपये बनती थी जोकि उसके खाते में भेज दी। अगले दिन बैंक आए राठौर ने बताया कि राशि उसके खाते में नहीं आई है।
कंप्यूटर में देखा तो पता चला कि टेक्निकल गलती के कारण पैसे किसी दूसरे के खाते में गलती से चले गए हैं। उस फर्म का मालिक मोहित मित्तल है। 16 फरवरी की यह एंट्री है। मोहित को बात करके बताया गया कि यह पैसा बैंक का है जोकि गलती से ट्रांसफर हो गया है। वापस करने को कहा लेकिन आरोपी ने यह राशि उसी दौरान किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी और कुछ एटीएम से निकाल ली। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार के मुताबिक हेराफेरी की तफ्तीश जारी है।