फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19.50 lakh cheated in the name of job placement

Ambala News: नौकरी लगाने के नाम पर 19.50 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
19.50 lakh cheated in the name of job placement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महिला को सरकारी शिक्षक लगवाने के नाम पर रिश्तेदार और अन्य साथियों का 19.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अंबाला कैंट थाने में शिकायत देते हुए शाहाबाद निवासी विनोद कुमार, गांव त्योंडा निवासी धर्मेंद्र कुमार और यमुनानगर के गांव हड़तान सिकंदरा गांव निवासी राजबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए है और कहा कि आरोपी उस पर रिवाल्वर तानकर धमकी देते हैं कि रुपये मांगने दोबारा आया तो गोली मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शाहबाद विधायक से बताई थी नजदीकी : पुलिस को दी शिकायत में विमल प्रकाश ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में नौकरी करता है। उसकी पत्नी बीएड और हिंदी एमफिल पास है व लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। उसके रिश्तेदार विनोद कुमार ने अपने साढू धर्मेंद्र कुमार और साला राजबीर सिंह के साथ शाहबाद में मारकंडा कॉमन सर्विस सेंटर व प्रॉपर्टी का काम किया हुआ है। विनोद शाहबाद के विधायक रामकरण काला के ऑफिस में भी काम करता है। विमल प्रकाश ने बताया कि रिश्तेदार के विधायक से नजदीकी संबंध होने पर उसने अपनी पत्नी को सरकारी शिक्षक लगवाने के बारे में आरोपियों से बात की। जिसके चलते आरोपियों ने उससे 20 लाख की डिमांड की और विमल प्रकाश ने बजाज फाइनेंस से 6 लाख रुपये का लोन और 2 लाख अपने बचत खाते से और 2 लाख अपने जीजा से उधार लेकर कुल 10 लाख रुपये इकट्ठे किए। इसमें आठ लाख रुपये चेक और आरटीजीएस से दो लाख रुपये आरोपियों को जून-जुलाई 2022 में दिए।
विज्ञापन


50 हजार देने के बाद मुकरे, दी धमकी : विमल प्रकाश ने बताया कि आरोपी उसे नौकरी को लेकर टाल-मटोल करते रहे। विनोद कुमार ने सितंबर 2022 को उसकी पत्नी के बैंक में 50 हजार रुपये डाले। पूछने पर आरोपियों ने उसे बताया कि अभी सरकार कोई भर्ती नहीं कर रही है। जिस कारण उसकी पत्नी को नौकरी नहीं लगवा सकते। विमल ने बताया कि बची रकम मांगने पर आरोपी गालीगलौज और हाथापाई करने लगे व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed