{"_id":"5c437b66bdec22521331f3e1","slug":"191547926374-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक से गोली कैसे छूटती है अंकल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक से गोली कैसे छूटती है अंकल...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदूक से गोली कैसे चलती है सैनिक अंकल...
अंबाला कैंट। अंकल, अंकल... इस राइफल को कैसे चलाते हैं। एक ही बार में कितने दुश्मनों को ढेर कर देती गोली। बंदूक से गोली कैसे चलती है... समेत तमाम प्रश्न। जिज्ञासा, उत्सुकता, रोमांच से भरपूर रही सेना के आयुध हथियारों की प्रदर्शनी। ऐसे पता नहीं कितने ही सवालों की झड़ी बच्चों ने सैनिकों के समक्ष लगा दी।
जग्गी सिटी सेंटर में शनिवार को सेना की ओर से तोपों व बंदूकों की लगाई गई प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा व महिलाएं पहुंचीं। हथियारों को देखकर तरह-तरह के सवाल भी पूछे। उन्हें छुआ, परखा। सैनिक लोगों के प्रत्येक समूह को विस्तार से हथियारों के बारे में बता रहे थे और उनकी जिज्ञासाओं को शांत कर रहे थे। टैंकों को छूना बच्चों को अलग ही रोमांचित कर रहा था। टीवी और सिनेमा में युद्ध के काल्पनिक दृश्यों में दिखाए जाने वाले हथियारों को साक्षात देखने का मौका उन्हें मिला था। इस दौरान सेना के जवान जग्गी सिटी सेंटर के अंदर व बाहर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
-------------
सेना के तोप व बंदूक की खासियत
दूर तक मार करने वाली तोप और एक बार में कई गोलियां दागने वाली बंदूकें इस प्रदर्शनी में लगाई गईं। ये है इनकी खासियत....
गन मशीन पिस्टल
कैलिबर : 9 एमएम
रिफलिंग : 250 एमएम
इफेक्टिव रेंज : 50 मीटर
रेट आफ फायर : 1100 राउंड प्रति मिनट
---------
जेड. यू. 2 बैरल तोप
कैलिबर : 23 एमएम
फ्लोर गति : 970 मीटर प्रति सेकंड
टारगेट गति : 300 मीटर प्रति सेकंड
अधिकतम हवा में मारक क्षमता : 2500 मीटर
अधिकतम भूमि में मारक क्षमता : 2000 मीटर
------------
एल/70 गन
कैलिबर : 40 एमएम
रेट आफ फायर : 300 राउंड प्रति मिनट
वेट : 4700 किग्रा
डीईटी : 6
-----------
राकेट लांचर
कैलिबर : 84 एमएम
वेट : 9 किग्रा
लेंथ आफ गन : 1065 एमएम
रेट आफ फायर : 6 राउंड प्रति मिनट