फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Mon, 17 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सांसद रतनलाल कटारिया ने रविवार को रामबाग मैदान में तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में लगाई गई भव्य प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ विशिष्ट अतिथि विधायक असीम गोयल, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ सहित अन्य मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। धार्मिक एकता का प्रतीक इस प्रदर्शनी में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी की ओर से जलपान का लंगर भी लगाया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि भारत की विश्व में पहचान गीता ग्रंथ के ज्ञान एवं भारतीय संस्कृति से है। श्रीमद्भगवद गीता का संदेश पूरी मानवता के लिए है और इसमें जीवन की शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर की हर समस्या का समाधान निहित है। सांसद गीता जयंती महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर आयोजित सेमिनार के उपस्थित प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। महोत्सव में सोहन लाल डीएवी कालेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. विवेक कोहली, अरीहन्त आयुर्वेदा फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. राजेश चौधरी, लाला फकीर चंद, डॉ. नीलम लूथरा, डॉ. महेश मनोचा ने गीता सार पर अपने विचार रखे। जिला प्रशासन द्वारा गीता हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, नगर निगम कमिश्नर सत्येंद्र सिवाच, नगराधीश सुशील कुमार, जीओ गीता के प्रतिनिधि दिनेश ग्रोवर, राजेश चावला और रविंद्र चोपड़ा ने पूर्ण आहुति डाली। मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा श्रीमद्भगवदगीता के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। गीता जयंती महोत्सव के प्रथम दिन सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सांसद ने कहा कि आज से 5055 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की भूमि पर अर्जुन को गीता का संदेश दिया था जोकि हरियाणा वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म भी कुरुक्षेत्र जिले में हुआ है और वे भी इसके लिए अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। कार्यक्रम में उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सांसद कटारिया व मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया। मंच संचालन प्राध्यापक सुरेश गोयल ने किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रेमचंद, तहसीलदार राजेश लाकड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर, भाजपा के जिला सचिव रितेश गोयल, पूर्व पार्षद दिनेश गोयल, पूर्व पार्षद राजेश गोयल, संजीव टोनी, अनिल गुप्ता, शिवम गोयल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन विभागों ने लगाए थे स्टाल
नगर निगम स्वच्छ भारत शहरी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग से संबंधित सामान प्रदर्शित किया गया। गीता गोपाल संस्था अंबाला छावनी के स्टाल पर जीओ गीता के संग में, जीयो-जीवन आनंद में जानकारी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाद्य यंत्रों ने दर्शकों को किया आकर्षित
प्रदर्शनी स्थल पर हरियाणवी वाद्य यंत्रों से सुसज्जित पार्टियों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। प्रकाश नाथ बीन पार्टी पानीपत की प्रस्तुति को देखने के लिए बच्चों के अलावा बड़ों में भी उत्सुकता नजर आई। जंगम पार्टी कुरुक्षेत्र ने शिव विवाह कथा, डेरू पार्टी जींद ने गोगा पीर और गोरख गाथा, ढोल तासा पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव टोनी, पूर्व पार्षद राजेश गोयल, अनिल गुप्ता, शिवम गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed