फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गांव उगाला में फैला डायरिया, 20 लोग बीमार, गंदा पानी हो रहा सप्लाई

गांव उगाला में फैला डायरिया, 20 लोग बीमार, गंदा पानी हो रहा सप्लाई

Tue, 16 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गांव उगाला में फैला डायरिया, 20 लोग बीमार, गंदा पानी हो रहा सप्लाई
उगाला में फैला डायरिया, 20 लोग बीमार, गंदा पानी हो रहा सप्लाई
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 35, 36, 37
लोग बोले- सप्लाई में पहले आता है गंदा पानी, फिर काफी देर बाद दिखता है साफ
इसी पानी को पीने के बाद लोगों को हुई उल्टी-दस्त की शिकायत
जनस्वास्थ्य विभाग ने कहा, पाइपलाइन लीकेज है जिसे ठीक किया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। गांव उगाला में गंदा पानी पीने से करीब बीस लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। कुछ मरीज जहां पीएचसी में इलाज करवा रहे हैं, वहीं कइयों ने निजी अस्पताल से इलाज करवाया। लोगों का कहना है कि गांव की सप्लाई में पहले गंदा पानी आता है, जबकि काफी देर के बाद यह साफ दिखता है। इसी पानी को पीने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पेयजल की पाइपलाइन लीकेज के कारण यह सब हुआ है जिसे ठीक किया जा रहा है। सबसे ज्यादा मरीज राजपूत व खेड़ा कॉलोनी में सामने आए हैं। उगाला के लोगों का कहना है कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या बताई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खारे कुएं के पास नाले से होकर आ रहा पानी का पाइप लीक होने के कारण घरों में गंदे पानी की सप्लाई का पानी पीने से लोग बीमार पड़ गए हैं।
चार दिन से है दस्त की शिकायत
गांव के नेत्रपाल, अशोक कुमार, जय पाल, धर्म सिंह, महिपाल, तरसेम सिंह, लाखन सिंह व प्रवीण ने बताया कि गांव में जनस्वास्थ्य विभाग के पानी में गंदगी आ रही है। लोग गंदगी देख पानी नहीं पी रहे हैं। नेत्रपाल राणा व लाखन ने बताया कि उनको चार दिन से दस्त की शिकायत है। प्राइवेट अस्पताल से इलाज करवाया। बीमारी के कारण उनको अब बहुत कमजोरी आ चुकी है।
विज्ञापन

पानी काफी देर बाद होता है साफ
खेड़ा मोहल्ला के शुभम, सौरभ, ममता शर्ता व दीपा ने बताया कि टोंटी में पहले गंदा पानी आता है, बाद में यह साफ होता है। वह यही पानी पीते आ रहे हैं। उनको तब पता चला जब लोग बीमार पड़ने लगे। मोहल्ले में कई लोग, महिला व बच्चों को दस्त, पेट में दर्द व उल्टी होने की शिकायतें आईं तो उन्होंने टोंटी का पानी ही पीना छोड़ दिया। अब वह दूसरे मोहल्लों से पीने का पानी ला कर पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उगाला पीएचसी एक डेंटल डॉक्टर के हवाले
उगाला स्थित पीएचसी में डेंटल डॉक्टर सर्जन नियुक्त हैं, जबकि यहां पर दो मेडिकल डॉक्टर होने चाहिए। ऐसे में पीएचसी में मरीजों का इलाज करवाने में भारी परेशानी आ रही है। मरीज सरकारी डॉक्टर न मिल पाने के कारण अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करवा रहे हैं, जहां बहुत महंगा पड़ रहा है।

कोट्स
हां, मैंने डॉ. बलजिंद्र को बोल दिया है उनसे मरीजों का चेकअप करवा लें। इसके अलावा व्यवस्था की जा रही है, जबकि मरीजों को पूरा इलाज किया जाएगा।
-डॉक्टर बीरबल, सीएचसी इंचार्ज।
----------
मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है, जबकि पीएचसी में दो-तीन ही डॉक्टर हैं। पीएचसी में भी उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। अगर वहां पर पानी की लीकेज है तो वह जिम्मा जनस्वास्थ्य विभाग का बनता है। पीएचसी में डॉक्टर को भेजा जा चुका है, वहां पर मरीज अपना इलाज करवा सकते हैं।
-संत लाल वर्मा, सीएमओ, अंबाला।
--------
पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। इस पाइपलाइन को बदला जाएगा और जल्द ही पेयजल सप्लाई दुरुस्त हो जाएगी।
-अमन सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed